✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज मना रही अपना 66 वां जन्मदिन, प्रधानमंत्री सहित कई नेताओं ने दी बधाई

BY -
Prerna
Prerna
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 5:02:27 AM

TNP DESK:-भारत की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज जन्मदिन है , आज द्रौपदी मुर्मू अपना 66 वां जन्मदिन मना रही है. इस मौके पर उन्हें प्रधानमंत्री से लेकर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित साह सहित बड़े नेताओं ने बधाई दी है . पीएम मोदी  ने उन्हे बधाई देते हुए  उनके लंबे जीवन और अच्छी सेहत की कामना की है. सभी लोगों ने  अपने सोशल मीडिया के x प्लेटफॉर्म पर उनके जन्मदिन कि शुभकामनाए दी है .

राष्ट्रपति द्रौपदी के बारे मे जाने

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्म ओडिसा के मयूरभंज जिले के उपरबेड़ा  गाँव मे 20 जून 1958 को हुआ था . उनका जन्म एक संथाली परिवार में हुआ था. उनके जीवन में शुरुवाती दिनों मे काफी संघर्ष रहा. उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा अपने गाँव के स्कूल से की थी. आगे की पढ़ाई मुर्मू ने भुवनेश्वर के रमादेवी महिला महाविद्यालय ,भुवणेशवर से  की थी. वहां से उन्होंने कला स्नातक की उपाधि हासिल  की थी. अपने गाँव में स्नातक की डिग्री लेने वाली मुर्मू पहली बालिका थी. इसके बाद उहोने 1997 में अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी. द्रौपदी मुर्मू  झारखंड की पहली आदिवासी महिला राज्यपाल बनी थी. इसके बाद उन्होंने 25 जुलाई 2022  को राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी.

पीएम ने की लंबी उम्र की कामना  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने x हैंडेल पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि “राष्ट्रपति जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. हमारे राष्ट्र के प्रति उनकी अनुकरणीय सेवा और समर्पण हम सभी को प्रेरित करता है. उनकी बुद्धिमत्ता और गरीबों और हाशिए पर पड़े लोगों की सेवा करने पर जोर एक मजबूत मार्गदर्शक शक्ति है. उनकी जीवन यात्रा करोड़ों लोगों को उम्मीद देती है. भारत उनके अथक प्रयासों और दूरदर्शी नेतृत्व के लिए हमेशा उनका आभारी रहेगा. उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद मिले।“

 

Tags:precidentdroupadi murmucurrent affairs todaypresident of indianews todayentrance exam preparationtrending videoseconomic timescurrent affairsgeneral awarenessthenewspostnewsbirthdaypmx

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.