✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बिहार विधानसभा के नए अध्यक्ष होंगे प्रेम कुमार, भारतीय जनता पार्टी के हैं वरिष्ठ विधायक 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 4:02:52 PM

TNP DESK: बीजेपी के वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार ने विधानसभा अध्यक्ष के लिए आज अपना नामांकन दाखिल किया. एनडीए के तरफ से एक मात्र नामांकन दाखिल करने के बाद अब यह तय हो गया है कि बिहार विधानसभा का अगला अध्यक्ष प्रेम कुमार ही होगें,हालांकि कुछ दिनों से अध्यक्ष पद को लेकर अलग अलग खबरें आ रही थी. लेकिन अब सभी अटकलें खत्म हो गई है और अध्यक्ष पद को लेकर तस्वीर साफ हो गई है.

शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन यानि कल अध्यक्ष पद को लेकर सदन के अंदर चुनाव की प्रक्रिया होगी. प्रेम कुमार बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं में से एक है. 9 वी बार जीतकर प्रेम कुमार सदन पहुंचे है. कई बार सरकार में मंत्री रहे है. आज नामांकन दाखिल करने के बाद प्रेम कुमार ने कहा कि एनडीए नेतृत्व और पार्टी ने मुझ पर भरोसा जताया है. उनके आदेश के बाद मैंने नामांकन कर दिया है. कल परिणाम आएगा. मैं सभी का धन्यवाद करता हूं. नवीं बार विधायक चुनकर यहां पहुंचा हूं, इसलिए जनता जनार्दन का भी मैं धन्यवाद करता हूं. जिन विधायकों ने आज शपथ लिया और जो बच गए, उन्हें भी मैं शुभकामना देता हूं.

Tags:Bihar newsPrem Kumar will be the new SpeakerBihar Legislative Assembly.MLA from the Bharatiya Janata Party.MLA Prem Kumar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.