✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

प्रयागराज महाकुंभ आज से शुरू, लाखों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु, जानिए शाही स्नान के बारे में

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 6:55:25 AM

TNP DESK- प्रत्येक 12 साल के अंतराल में प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन होता है. इसका शुभारंभ हो गया है. आज अहले सुबह पूर्णिमा स्नान के साथ ही कुंभ स्नान शुरू गया है. यह अनुमान लगाया जा रहा है कि पहले दिन बड़ी संख्या में लोग स्नान करेंगे. महाकुंभ को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा इंतजाम किया है.कुंभ क्षेत्र को पांच सेक्टर में बांटा गया है. आज से ही कल्पवास भी शुरू हो गया है. 

महाकुंभ में पौष पूर्णिमा स्नान के बारे में जानिए

पूरी दुनिया में सबसे बड़ा धार्मिक समागम इस महाकुंभ को माना जा रहा है. वैसे तो महा कुंभ प्रत्येक बरस साल के अंतराल में आयोजित होता है. प्रयागराज में इस बार महाकुंभ आज यानी 13 जनवरी से प्रारंभ हुआ है. पहला शाही स्नान मकर संक्रांति के दिन होगा. इस स्नान को अमृत स्नान कहा जाता है. आज तड़के 3 बजे से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पवित्र संगम में स्नान कर पूजा पाठ करना शुरू कर दिए. आज पूर्णिमा है इसलिए इसे पास पूर्णिमा स्नान कहा जाता है. एक अनुमान के अनुसार 8 से 10 लाख श्रद्धालु कल्पवास करेंगे.

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने महाकुंभ को लेकर बड़ा इंतजाम किया है. प्रयागराज कुंभ मेला क्षेत्र को अलग जिला का दर्जा दिया गया है. बड़ी संख्या में सुरक्षा बल लगाए गए हैं. मेला क्षेत्र को 5 सेक्टर में बांटा गया है.वॉलिंटियर्स भी बड़ी संख्या में लगे हैं .अलग-अलग संगठनों के लोग भी मेला में व्यवस्था बनाने में सहयोग दे रहे हैं. मंगलवार को मकर संक्रांति के दिन पहले शाही स्नान होगा. महाकुंभ में 13 अखाड़े का जुटान हुआ है. सबसे पहले महानिर्वाणी अखाड़ा के साधु संत स्नान करेंगे. औसत रूप में सभी अखाड़ों को 40 मिनट का समय दिया गया है. सबसे बड़ा अखाड़ा जूना अखाड़ा है. उसे शाही स्नान के लिए अधिक समय मिलता है.
    
महाकुंभ के बारे में और अधिक जानकारी लीजिए

प्रयागराज महाकुंभ 26 फरवरी तक चलेगा. इसका अंतिम शाही स्नान इसी दिन होगा. उसके बाद इसका समापन हो जाएगा. कल्पवास 12 फरवरी तक चलेगा. माघी पूर्णिमा के दिन शाही स्नान होगा. महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं. विदेश से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां आने वाले हैं.संगम तट क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए हर तरह का इंतजाम है वीआईपी श्रद्धालुओं के लिए अलग इंतजाम किए गए हैं. श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखते हुए सरकार ने बड़ा इंतजाम किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकुंभ के शुभारंभ पर सभी श्रद्धालुओं को शुभकामना दी है.  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सभी श्रद्धालुओं को शुभकामना देते हुए इस महाकुंभ में आने पर स्वागत किया है.

Tags:Prayagraj Maha Kumbhप्रयागराज में महाकुंभमहाकुंभ की शुरुआतगंगा स्नानPrayagraj Maha Kumbh 2025पौष पूर्णिमा स्नानPaush Purnima SnanMaha Kumbh First SnanMaha Kumbh 2025

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.