☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

ड्रोन कैमरे की जगह पार्सल खोलने पर निकला आलू, मीशो कंपनी से ऑनलाइन की गई थी शॉपिंग

ड्रोन कैमरे की जगह पार्सल खोलने पर निकला आलू, मीशो कंपनी से ऑनलाइन की गई थी शॉपिंग

नालंदा(NALANDA): नालंदा में ऑनलाइन शॉपिंग करना एक युवक को महंगा पड़ गया. पार्सल में मंगाए गए ड्रोन की जगह आलू निकला. इस नजारे को देख युवक दंग रह गया. जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मामला परवलपुर प्रखंड अंतर्गत बाजार इलाके के रविवार दिन की है. पीड़ित बाजार निवासी ज्वेलरी व्यवसाय चैतन्य कुमार है. जिन्होंने मीशो कंपनी से डीजेआई का एक ड्रोन कैमरा ऑनलाइन बुक कराया था. उसी समय उन्होंने पूरी पेमेंट कर दी थी. 

रविवार को जब सैडो फैक्स कार्यालय से डिलीवरी बॉय सामान की डिलेवरी करने पहुँचा तो व्यवसाई को संदेह हुआ इसके बाद उसने पार्सल की डिलीवरी देने आए डिलीवरी मैन को पार्सल खोलने के लिए कहा और इसका वीडियोग्राफी कर लिया. डिलीवरी ब्वॉय ने जैसे ही पार्सल को खोला उसमें 10 पीस आलू निकला. डिलीवरी ब्वॉय ने कैमरे के सामने यह कबूल किया कि वह सैडो फैक्स कार्यालय से पार्सल लेकर आया था. जिसके अंदर ड्रोन कैमरे की जगह आलू निकला. इस मामले में परवलपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि उन्हें इस मामले में अभी तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने पर उचित काररवाई की जाएगी. 

 

Published at:26 Sep 2022 03:28 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.