Tnp desk:- पालतू जानवार की कद्र भी इंसान करता है. इससे वो इतना करीब हो जाता है कि उसे एक घर की सदस्य की तरह ही समझकर उसकी देखभाल करता है. इतिहास और वर्तमान में देखे तो ऐसे कई उदाहरण भरे पड़े मिलेंगे. कुत्ते, बिल्ली, घोड़े, गाय, तोता समेत कई जानवर है. जिसे पालने वाला इंसान उसकी पूरी तरह से देखरेख करता है.
गुम हो गई एक बिल्ली
ऐसा ही एक मामला नोएडा में देखने को मिला, जहां एक दंपत्ति अपनी बिल्ली से इतना प्यार करता है कि उसक खोने के बाद तो मानो घर एक सदस्य खो गया हो. अपनी गुम हो गई पार्शियन बिल्ली की तलाश के लिए उसने शहर में जगह-जगह पोस्टर लगवा दिए. इतना ही नहीं इसे खोजकर लाने वाले को 1 लाख रुपए इनाम दिया जाएगा. बताया जा रहा है कि इस बिल्ली का नाम चिकू है, जो 15 दिनों से लापता है.
बिल्ली की लगाई बड़ी तस्वीर
नोएडा मे दंपत्ति ने अपनी बिल्ली की तलाश शिद्द से कर रहें हैं. लापता बिल्ली की तलाश में लगवाए गए पोस्टर में उसकी बड़ी सी पिक्चर लगायी है, जो देखने में बेहद ही खूबसूरत लग रही है. जिसके ऊपर मिसिं कैट लिखा हुआ है. इसके नीच बिल्ली के नर होने की बात भी बोली गई है. उसके गर्न का रंग भूरा होने की बात बताई गई है. जिसके गर्दन का रंग सफेद ब ल होने का जिक्र भी है. नीचे संपर्क के लिए मोबाइल नंबर भी दिया गया है, जो भी व्यक्ति चिकू को खोजकर लायेगा. उसके एक लाख रुपए नकद इनाम दिया जाएगा.
पर्शियन बिल्ली इतनी महंगी क्यों होती है
आपने कुछ साल पहले मनी लॉन्ड्रिंग केस में फिल्म अभिनेत्री जेकलीन फर्नाडीज को पर्शियन बिल्ली गिफ्ट में लेने को लकर काफी चर्चा हुई थी. यह बात जांच एजेंसी ने पूछताछ के दौरान पता लगा था. बताया जा रहा था कि पर्शियन बिल्ली जेकलीन को महाठग सुकेश ने गिफ्ट किया था. जिसकी कीमत 9 लाख रुपए बताई गई थी. इस दौरान ही पर्शियन बिल्ली की काफी चर्चा होने लगी है. अब नोएडा में भी इस नस्ल की बिल्ली गुम हो गयी, तो लाजमी है कि एकबार फिर इस नस्ल की बिल्ली सुर्खियों में हैं
दरअसल, पर्शियन बिल्ली देखने में काफी सुंदर होती है. इन बिल्लियों के बाल काफी मखमली और स्वभाव बेहद ही शांत होता है.. अन्य बिल्लियों की तुलना में इसकी आंखे बड़ी-बड़ी होती है, जिसके चलते देखने में बेहद ही आकर्षक होती है. इन नस्ल की बिल्लियों में एक खास बात ये रहती है कि इसका नस्ल बेहद शुद्ध होता है. आमतौर पर मादा पर्शियन बिल्ली नर की तुलना में ज्यादा महंगी होती है. इसकी शुरुआती कीमत 1 से 2 लाख रुपए तक होती है . रंग के आधार पर तो ये 10 लाख रुपए तक में भी मिलती है. इन बिल्लियों का एक गुण ये होता है कि इसका स्वभाव काफी मिलनसार होता है. अपने स्वभाव के चलते भी लोग इसे पालने में दिलचस्पी रखते हैं.