✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

त्योहारी सीजन में बिहार में पोस्टर वार, CM नीतीश के PM बनने की फिर उठी आवाज

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 6:57:49 AM

पटना(PATNA):त्योहारों के बीच बिहार में पोस्टर वार शुरू हो गया है. JDU की ओर से पटना के इनकम टैक्स चौराहा पर पोस्टर लगाया गया है. पोस्टर के जरिए JDU ने BJP और RSS पर जोरदार हमला बोला है. पोस्टर में ऊपर महागठबंधन के दिग्गज नेताओं की तस्वीर लगी है. सबसे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर है ठीक उनके बगल में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, मंत्री विजय चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी, और उनके बगल में जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की तस्वीर है, उनके बगल में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की तस्वीर है. पोस्टर में दिखाया गया है BJP+RSS = बेचकर जाएंगे पूरी राष्ट्रीय सरकारी संपत्तिया. पोस्टर में सबसे नीचे लिखा गया है जनता बेहाल, दीमक खुशहाल, दीमक भगाओ, नितीश जी को PM बनाओ. 

Tags:Bihar cm nitish kumarNitish kumarBihar newsBihar political newsNitish kumar bjpPoster war in biharNitish kumar pm

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.