✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

कौन हैं पिंगली वेंकैया जिनकी स्मृति में जारी होगा डाक टिकट, जानिये राष्ट्रीय ध्वज से क्या रहा उनका रिश्ता

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 5:49:04 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): केंद्र की मोदी सरकार राष्ट्रीय ध्वज को डिजाइन करने वाले पिंगली वेंकैया की याद में एक विशेष स्मारक डाक टिकट जारी करेगी. स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया की जयंती के मौके पर नई दिल्ली में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में उनकी याद में डाक टिकट जारी किया जाएगा. संस्कृति मंत्रालय के अनुसार पिंगली द्वारा डिजाइन किया गया मूल ध्वज कार्यक्रम में भी प्रदर्शित किया जाएगा.गृहमंत्री अमित शाह पिंगली वेंकैया के परिवारजनों को सम्मानित करेंगे.

संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में पिंगली वेंकैया की 146वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्र के लिए उनके योगदान का उत्सव मनाने के लिए सांस्कृतिक और संगीतमय प्रस्तुतियों से भरी एक शाम- तिरंगा उत्सव आयोजित किया जाएगा.तिरंगा उत्सव में हर घर तिरंगा गान और वीडियो का भव्य लॉन्च भी किया जाएगा. संगीतमय संध्या में कैलाश खेर और कैलासा, हर्षदीप कौर और डॉ. रागिनी जैसे कलाकारों द्वारा लाइव प्रस्तुतियां दी जाएंगी.

स्वतंत्रता सेनानी थे पिंगली वेंकैया

पिंगली वेंकैया एक स्वतंत्रता सेनानी और भारत के राष्ट्रीय ध्वज के डिजाइनर थे. वे गांधीवादी सिद्धांतों के अनुयायी थे.महात्मा गांधी के अनुरोध पर उन्होंने भारत के राष्ट्रध्वज को केसरिया, सफेद और हरे रंगों के बीच में चक्र के साथ डिजाइन किया था. पिंगली वेंकैया का जन्म 2 अगस्त 1876 को वर्तमान आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम के निकट भटलापेनुमारु नामक स्थान पर हुआ था. इनके पिता का नाम हनुमंतरायुडु और माता का नाम वेंकटरत्नम्मा था और यह तेलुगू ब्राह्मण कुल से संबद्ध थे. मद्रास से हाईस्कूल उत्तीर्ण करने के बाद वरिष्ठ स्नातक पूरा करने के लिए कैंब्रिज यूनिवर्सिटी गये.वहाँ से लौटने पर उन्होंने एक रेलवे गार्ड के रूप में और फिर लखनऊ में एक सरकारी कर्मचारी के रूप में काम किया.बाद में वह एंग्लो वैदिक महाविद्यालय में उर्दू और जापानी भाषा का अध्ययन करने लाहौर चले गए. वे हीरे की खदानों के विशेषज्ञ थे.पिंगली ने ब्रिटिश भारतीय सेना में भी सेवा की थी और दक्षिण अफ्रीका के एंग्लो-बोअर युद्ध में भाग लिया था.उनकी मृत्यु 4 जुलाई, 1963 को हुई.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.