✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

कालकोठरी की काली दीवार के अंदर मनेगी पूजा सिंघल की दिवाली, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार, जानिए कब होगी अगली सुनवाई

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 9:08:38 AM

रांची (RANCHI) : झारखंड में मनरेगा घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में जेल में पूजा सिंघल की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है. मिली जानकारी के अनुसार आज सुप्रीम कोर्ट में पूजा सिंघल की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई. पूजा सिंघल की ओर से वरीय अधिवक्ता सिद्धार्थ लूथरा ने अपना पक्ष रखा. वहीं ED की ओर से असिस्टेंट सॉलिसिटर जनरल एस वी राजू ने बहस की. पूजा सिंघल की तरफ से अधिवक्ता ने कोर्ट से पूजा सिंघल को बेल देने का आग्रह किया. जिसका ईडी के अधिवक्ता ने विरोध किया. इसके बाद  न्यायाधीश जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस सुधांशु धूलिया की बेंच ने मामले की अगली सुनवाई 2 दिसंबर को निर्धारित की है. यानी अब पूजा सिंघल की दिवाली जेल मे ही बीतेगी. बता दें कि पूजा सिंघल फिलहाल रांची के होटवार जेल में बंद है.   

पिछले साल 11 मई को किया गया था गिरफ्तार

मालूम हो की इससे पहले पूजा सिंघल की बेटी के इलाज कराने के लिए अंतरिम जमानत मिली थी. जिसके बाद उन्होंने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था. फिर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था. बता दें कि पिछले साल यानी 2022 में 11 मई को पूजा सिंघल मनरेगा घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार हुई थीं. 6 मई,2022 को उनके आवास और उनके चार्टर्ड अकाउंटेंट के आवास पर छापेमारी की गई थी. जिसमें ईडी को चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सुमन कुमार सिंह के आवास से 19 करोड़ 31 लाख रुपए बरामद हुए थे.

Tags:JHARKHAND NEWSjharkhand trending newsranchi newsranchi breaking newssuprim coutsuprim court newsranchi news updatepooja singhalpooja singhal newsSupreme Court refuses to grant bailias pooja singhalpooja singhalpooja singhal iaspooja singhal newspooja singhal ed raidjharkhand ias pooja singhaled raid on pooja singhaled on pooja singhalias officer pooja singhalpooja singhal ias jharkhandpooja singhal arrestias pooja singhal newsed raid on pooja singhal residenceed raid on ias pooja singhalias pooja singhal suman kumarias pooja singhal arrestedpuja singhalpooja singhal latest newspooja singhal arrest newsias pooja singhal casepooja singhal casepooja singhal money laundering casesecretary pooja singhal

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.