✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

घोड़थंबा हिंसा पर सियासत तेज, इरफान का तंज-भाजपा ने कराया दंगा, रघुवर कब से लेने लगे हिंदू का ठेका

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 12:13:12 AM

रांची (RANCHI) : गिरिडीह के घोड़थंबा हिंसा पर सियासत तेज है. ये मुद्दा विधानसभा में भई उठा. बजट सत्र के दौरान स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि सड़क 6 फीट चौड़ी थी, इसलिए भीड़ को रोका गया. बगल में 40 फीट चौड़ी सड़क है और प्रशासन ने जुलूस को वहीं से ले जाने को कहा. लेकिन इस दौरान पहले से मन बना चुके लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया. कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि एक पक्ष के लोगों ने बम और पत्थर फेंके. रमजान के दौरान इफ्तार के बाद लोग नमाज पढ़ने जाते हैं और भाजपा के लोगों ने वहां दंगा किया है.

मंत्री ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को भी नसीहत दी कि यह आपका क्षेत्र है, अपने क्षेत्र का ख्याल रखें. आप हिंदू और मुस्लिम को लड़ाकर राजनीति की रोटी सेंकने का काम कर रहे हैं. भाजपा ने हिंदुओं का ठेका ले रखा है, जो सिर्फ लड़ाने का काम कर रही है.

भाजपा के लोगों ने वहां हंगामा करना शुरू कर दिया. इरफान अंसारी ने रघुवर दास पर भी निशाना साधा और कहा कि आप छत्तीसगढ़ से आकर यहां के लोगों को कैसे भड़का सकते हैं. जनता आपको यहां लेकर आई है. लकड़ी टूट गई, लेकिन ऐंठन नहीं गई. क्या भाजपा ने हिंदुओं का ठेका ले रखा है? हिंदू हमारे हैं, हम उनकी रक्षा करेंगे. हमारी सरकार है और उन्हें सुरक्षा देने का काम करेगी.

रिपोर्ट-समीर

 

Tags:jharkhand budget sessionjharkhand budgetbudget session jharkhandbudget jharkhandjharkhand newsjharkhand assembly budget sessionbudget session of jharkhand assembly beginsbudget session of jharkhandjharkhand budget session 2025jharkhand vidhan sabha budget sessionjharkhand budget 2025jharkhand budget session 2021jharkhand budget 2023budget session 2025budget session of jharkhand 2021bihar budget sessionbihar vidhan sabha budget sessionPolitics intensifies on Ghorathamba violenceghorathamba violencegiridih violenceholi violencejharkhand holi violenceholi violence giridihgiridih violence in jharkhand holighorathamba incidentgiridih violence updatejharkhand giridih violencejharkhand giridih violence newsholi celebrationsgiridih patharbajiholi 2025holi clashgiridih holiraghubar dasjairam mahtorajesh kachhapgiridih hangamababulal marandicommunal tension1932 khatiyan newsgiridih holi clashIrfan taunts-BJPRaghuvar das

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.