✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

नेता जी का Audio वायरल, दलित व्यक्ति को फोन पर दी गंदी-गंदी गालियां, विधायक जी के आदमी होने का दिखा रहे थे धौंस

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 15, 2026, 1:17:04 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): एक बार फिर नेता जी का एक ऐसा ऑडियो वायरल हो रहा है जिसने राजनीतिक हल्कों के साथ साथ हर जगह चर्चाओं का बाजार गरम कर दिया है. चर्चा ही उस ऑडियो की जहां नेता जी एक दलित व्यक्ति को गंदी गंदी गलियों से संबोधित कर रहे हैं. मिली जानकारी के अनुसार यह व्यक्ति कोई और नहीं बल्कि सदर विधायक प्रदीप प्रसाद के विधायक प्रतिनिधि सुमन राय हैं जो एक दलित व्यक्ति पर ऐसी अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, जिसका वर्णन करना सही नहीं है. 

मामला हजारीबाग जिल के कटकमसांडी प्रखंड का है जहां एक निर्माणाधीन समुदाय भवन को लेकर शुरू हुआ मामूली सा विवाद इतना बढ़ गया की अब इसकी चर्चा हर जगह हो रही है. नेता जी का ऑडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जो अब राजनीतिक और सामाजिक बहस का बड़ा मुद्दा बन गया है. दरअसल सदर विधायक प्रदीप प्रसाद के विधायक प्रतिनिधि सुमन राय पर एक दलित युवक को बंधक बनाने, गाली-गलौज करने और धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं और इसी मामले से जुड़ा एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद इलाके में तनाव और नाराजगी का माहौल है. 

क्या है मामला 
असल में गांव में एक समुदाय भवन का निर्माण कार्य चल रहा था. इसी दौरान भुईयां समाज के एक युवक ने गांव के ही एक व्यक्ति के कहने पर निर्माणाधीन भवन की तस्वीर खींच ली. आरोप है कि जैसे ही इस बात की जानकारी विधायक प्रतिनिधि सुमन राय तक पहुंची, वे नाराज हो गए और मामला अचानक विवाद में बदल गया.

पीड़ित पक्ष का दावा है कि युवक को कथित तौर पर रोककर रखा गया और उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया. इतना ही नहीं, जिस व्यक्ति ने फोटो लेने के लिए कहा था, उसके खिलाफ भी अपशब्दों का इस्तेमाल किए जाने का आरोप लगाया गया है. परिजनों का कहना है कि विधायक प्रतिनिधि ने अपने प्रभाव और पद का डर दिखाते हुए “घर जला देने” जैसी धमकियां भी दीं. इस पूरे मामले में तब और सनसनी फैल गई जब घटना से जुड़ा एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वायरल ऑडियो में तीखी बहस, अपमानजनक भाषा और धमकी जैसे शब्द सुनाई देने का दावा किया जा रहा है. हालांकि, ऑडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है.

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों में आक्रोश देखा जा रहा है. लोगों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए. वहीं, विधायक प्रतिनिधि सुमन राय की ओर से अब तक इस विवाद और वायरल ऑडियो को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. प्रशासन भी फिलहाल मामले की जांच और तथ्यों के सत्यापन में जुटा हुआ है.

Tags:viral audioNeta Ji Viral Audiovidhayak viral audioMLA viral videoMLA viral audiovidhayak viral videoneta ji viral audio newslatest newstrending newsviral newsbig newsviral audio newsviral video news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.