✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

वंदे भारत ट्रेन पर पत्थरबाजी मामले में तीन नाबालिग आरोपी पुलिस कस्टडी में, हो रही पूछताछ

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 7:09:27 AM

किशनगंज(KISHANGANJ): हावड़ा न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत ट्रेन पर हुई पत्थरबाजी मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है. मालूम हो की पुलिस ने तीन नाबालिगों को अभिरक्षा में लिया है. गौरतलब हो की बीते 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हावड़ा एनजेपी वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था. जिसके बाद तीन जनवरी को इस ट्रेन पर युवकों द्वारा पत्थरबाज़ी किए जाने के बाद रेल प्रशासन के साथ साथ राजनैतिक गलियारे में भी हड़कंप मच गया था. वही गुरुवार को किशनगंज एसपी डॉ इनामुल हक मेंगनु ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया की रेलवे अधिकारियों द्वारा दी गई सूचना के बाद पुलिस द्वारा अनुसंधान किया गया और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चार लड़कों के द्वारा पत्थर बाजी करने की बात सामने आई. वही पुलिस ने पोठिया थाना क्षेत्र से चार में से तीन नाबालिगों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर उन्हें किशोर न्याय परिषद के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया गया है. पुलिस के द्वारा एक नाबालिग की तलाश जारी है. वही एसपी डॉ इनामुल हक मेंगनु ने जिले वासियों से सार्वजनिक या सरकारी संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाने की अपील की है.

 

Tags:Vande Bharat trainVande Bharat train stone pelting caseThree minor arrested

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.