✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

पलामू बालिका गृह यौन शोषण कांड की फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट पुलिस को मिली, जानें अब आगे क्या होगा

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 12:38:18 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : पलामू बालिका गृह यौन शोषण कांड मामले में पुलिस को सीसीटीवी कैमरे की फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट मिल गई है. पुलिस इसकी गहनता से जांच कर रही है. पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि बालिका गृह से संबंधित सीसीटीवी कैमरा का फोरेंसिक जांच रिपोर्ट का अवलोकन किया जा रहा है. पूरी रिपोर्ट का गहनता से अवलोकन के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. 30 नवंबर 2024 को पलामू के बालिका गृह में यौन शोषण कांड का खुलासा हुआ था. इसके बाद महिला थाना में मामला दर्ज कराया गया था. बालिका गृह के संचालक, काउंसलर समेत चार लोग अबतक गिरफ्तार किए गए हैं.

जांच टीम ने काउंसलर का मोबाइल, सीसीटीवी का डीवीआर और अन्य आरोपियों के मोबाइल को फॉरेंसिक जांच के लिए एफएसएल को भेजा गया था. प्रारंभिक जांच के दौरान कई वीडियो, फुटेज व चैट मिले थे. इससे इस बात की पुष्टि हुई थी कि इस मामले में कई अधिकारी व सीडब्ल्यूसी के सदस्य शामिल थे. बालिका गृह के संचालक राम प्रताप गुप्ता, महिला काउंसलर प्रियंका कुमारी एवं जिला बाल कल्याण समिति के सदस्य धीरेंद्र किशोर एवं बाल संरक्षण पदाधिकारी केडी पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. अवलोकन के दौरान देखा जाएगा कि इसमें से जो चैट डिलीट किया गया है उसमें कोई आपत्तिजनक बातें थी अथवा नहीं. इसके बाद उसे रिकवर करने के लिए संबंधित कंपनी को निर्देश दिया जायेगा.

Tags:forensic investigation reportPalamu Balika Grih sexual abuse casesexual abusepalamu balika grihpalamu case updatepocso casechild rightschild protectionjustice for victimsmissing girlcwc investigationwomen and children safetywhatsapp chathuman traffickingchild welfareinvestigation ongoingwomen empowermentpalamu news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.