पटना(PATNA): पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन देखने को मिला. BTET पात्रता परीक्षा आयोजन को लेकर अभ्यर्थी लगातार शांतिपूर्ण गर्दनीबाग धरना स्थल पर 3 महीना से प्रदर्शन कर रहे थे. इसके बावजूद उनकी मांग नहीं सुनी जा रही थी. लेकिन पात्रता परीक्षा आयोजन नहीं होने के कारण अभ्यर्थी पटना के गांधी मैदान से पटना के डाकबंगला चौराहा तक प्रदर्शन कर पहुंच गए. वहीं लगातार पात्रता परीक्षा आयोजन को लेकर मांग कर रहे थे. जिसके बाद पटना पुलिस कुछ अभ्यर्थियों को थाने लेकर गयी. 5 साल से बिहार में BTET पात्रता परीक्षा का आयोजन नहीं हुआ है जिसको लेकर अभ्यर्थी लगातार प्रदर्शन कर रहे थे. अभ्यर्थियों ने राजभवन मार्च का आयोजन किया था. इस दौरान डाकबंगला चौराहे पर प्रदर्शनकारी उग्र हो गए. डाकबंगला चौराहा जाम होने के कारण ट्रैफिक का बुरा हाल था. जिससे निपटने के लिए प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर उसे वहां से हटाया.