☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

लापुंग थाना क्षेत्र में पत्थर से कुचलकर युवती की हत्या, हत्या या दुष्कर्म मामले की जांच में जुटी पुलिस

लापुंग थाना क्षेत्र में पत्थर से कुचलकर युवती की हत्या, हत्या या दुष्कर्म मामले की जांच में जुटी पुलिस

रांची-राजधानी रांची से सटे लापुंग थाना क्षेत्र के कोयनारा गांव में सोमवार की रात को एक युवती को पत्थर से कुचल कर हत्या किये जाने की खबर आयी है. मृतक की पहचान सुशांति कुमारी के रुप में की गयी है. लापुंग थाना प्रभारी सुकुमार हेंब्रम ने बताया है कि शव को देखने के बाद ऐसा लगता है कि मृतिका को गले में दुपट्टा बांध कर काफी दूर तक खींचा गया था, यही कारण है कि उसके कपड़ों के चिथड़े उड़ गये हैं. फिलहाल पुलिस शव को रिम्स रांची पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले के अनुसंधान में जुट गयी है.

गांव में शादी समारोह में भाग लेने आये थे कुछ बाहरी युवक

बताया जा रहा है कि कल ही गांव में एक शादी समारोह था, उस शादी समारोह में भाग लेने के लिए कुछ बाहर से भी लड़के आये थें, ग्रामीणों का शक उन बाहरी युवकों पर है, हालांकि इस बारे में कोई भी खुल कर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है.  घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है, हर कोई हैरत में है, शादी के दिन आधी रात में यह घटना हो गयी और किसी को कानों कान इसकी भनक भी नहीं लगी. जबकि शादी समारोह होने के कारण काफी रात तक लोगों का आना जाना लगा हुआ था.

 दुष्कर्म की संभावना जता रहे हैं ग्रामीण

यही कारण है कि ग्रामीण दुष्कर्म की संभावना भी जता रहे हैं, उनका कहना है कि बहुत संभव है कि युवती के साथ दुष्कर्म की कोशिश की गयी हो, जिसका विरोध करने के बाद उसकी हत्या कर दी गयी, ग्रामीणों का दावा है कि यह किसी एक युवक के बुते की बात नहीं है, इस वारदात में एक से अधिक युवकों के शामिल रहने की आशंका व्यक्त की जा रही है.

Published at:25 Apr 2023 04:02 PM (IST)
Tags:Lapung police station areamurder or rape of a girlcrushing her with a stoneJharkhandलापुंग थाना क्षेत्रकोयनारा गांव
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.