✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

कैदी को लेकर जा रही पुलिस गाड़ी पेड़ से टकराई, धू धू कर जली, पांच पुलिसकर्मी घायल 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 8:38:03 AM

पूर्णिया(PURNEA): पूर्णिया में कैदी को लेकर आ रही मोहनपुर ओपी पुलिस गाड़ी पेड़ से टकरा गई. इस हादसे में 5 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए. विजुअल में आप देख सकते हैं कि किस तरह गाड़ी धू-धू कर जल रही है. घटना कृत्यानंद नगर थाना के गणेशपुर के पास पूर्णिया धमदाहा स्टेट हाईवे की है. इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. घटना के बाद सभी घायल पुलिसकर्मियों को पूर्णिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया. जहां उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए सभी को मैक्स 7 अस्पताल में रेफर कर दिया गया.

कुहासा के कारण पेड़ से टकराई गाड़ी 

वहीं घटना की सूचना मिलते ही आईजी सुरेश चौधरी, एसपी आमिर जावेद समेत कई पुलिसकर्मी और पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे. एसपी आमीर जावेद ने कहा कि कुहासा या अन्य कारणों से मोहनपुर ओपी पुलिस की गाड़ी पेड़ से टकरा गई जिसमें आग लग गई. जिसमें 5 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं. मोहनपुर ओपी से एक कैदी को लेकर गाड़ी पूर्णिया कोर्ट जा रही थी. इसी दौरान गणेशपुर के पास स्टेट हाईवे पर यह हादसा हुआ है. घायल पुलिसकर्मियों में मोहनपुर के एएसआई रवि लाल साह, होमगार्ड जवान अमित कुमार , मोहम्मद निजाम, सुभाष चंद्र यादव और परमानंद पासवान शामिल हैं. पुलिस गाड़ी में आग लगने के कारण गाड़ी धू धू कर जलने लगी. पुलिस गाड़ी को जलता देख कर वहां लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. लोगों ने घायल पुलिसकर्मियों को बाहर निकाल कर पूर्णिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा. इसी बीच मौका पाकर कैदी भाग गए. 

Tags:biharpurniapolicePolice car carrying prisoner collided with treepolice vehical accident in purnea

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.