✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

अब शराब पीने वाले चूहों को ढूंढ़ रही पुलिस और सरकार! बिना पैसे दिए डकार गए हैं 802 बोतल वाइन और हो गए फरार   

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 3:43:51 AM

रांची(RANCHI): धनबाद में जब चूहे के शराब पीने का मामला सामने आया तो यह खबर पूरे देश में सुर्खियों बना. इसके बाद जब विभाग के मंत्री और अधिकारी को खबर मिली तो वह भी चौंक गए. सोच में पड़ गए की शराब तो ठीक था लेकिन बोतल और ढक्कन भी चूहे कैसे निगल गए. आखिर में मंथन करने के बाद अब मंत्री ने चूहों पर कार्रवाई करने का आदेश दे दिया है. जिसके बाद चूहों में हड़कंप मच गया. खबर तो यह भी है कि डर से चूहे धनबाद में बिल से भी बाहर नहीं निकल रहे है.         

दरअसल मामला बलियापुर के प्रधानखंटा शराब दुकान का है. जब स्टॉक की मिलान किया जा रहा था. दुकान की ऑडिट हो रही थी. तब दुकान से 802 बोतल महंगे शराब गायब मिले. कई के बोतल मौजूद थे तो उसके ढक्कन खुरेदे हुए थे और उसमें शराब नहीं थी. इस पर जब वहां मौजूद कर्मी से अधिकारियों ने पूछा कि यह क्या है-802 बोतल शराब कहा है. इसपर जो जवाब दिया गया. उसे सुन कर अधिकारी भी चौंक गए. दुकानदार बोला साहब चूहे पी गए है.

मामला अजीब है कि शराब को चूहे पी गए. लेकिन अब जब स्टॉक कम है तो चूहे के शराब पीने का भरपाई कंपनी को करना होगा. साथ ही इसपर अब कार्रवाई भी की जा सकती है. विभागीय मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि स्टॉक का मिलान किया जा रहा था. पूरे झारखंड में ऑडिट किया जा रहा है. इसी बीच जो रिपोर्ट सामने आई है. मंत्री ने कहा कि शराब पीने वाले वह चूहे दो पैर वाले हों या फिर चार पैर वाले उनपर कार्रवाई होगी. गड़बड़ी करने वाले को छोड़ा नहीं जाएगा.     

अब जिस तरह से मामला बढ़ा और चूहे की शराब पीने की खबर से सरकार की भी छवि खराब हो रही थी. ऐसे में अब विभाग कड़ी कार्रवाई कंपनी के साथ साथ दुकानदार पर करने की तैयारी में है. जिससे कोई स्टॉक गड़बड़ करने से पहले हजार बार सोच, और ऐसा बयान ना दे जिससे विभाग की किरकिरी हो.          

Tags:Police and government are searching for the rats who drink alcohol! They have consumed 802 bottles of wine without paying and have abscondedchuha sharabichuhe ne pi sharabchuhe ne sharab pi lidhanbaddhanbad newsnashili chuheaspatal me chuhe\sharab pi gaye chuhechuhe pi rahe salainechuhe salaine pite haichuhe pi gaye salainsalaine pi gaye chuheprinted sharararedymade sharara800 bottle sharab gayabredymade sharara suitskatihar me chuho ka karnamadesigner shararaprinted sharara suits designparty wear sharara suitsparty wear sharara kurtihospital me chuho ka karnamaparty wear sharara suits designJHARKHADN NEWSJHARKHAND UDPATEJHAKRHAND NEWS DHANBADDHANBAD KA NEWSDHANBAD UPDATEDHANABD POLICEWINE SHOP]EXISE DEPARTMENTJAHKRHAND NEWSYOGENDRA MAHTOYOGENDRA MAHTO NEWSMINISTER JHAKRHANDHEMANT SORENDHANBAD NEWS

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.