✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

पीएम नरेंद्र मोदी ने दोहराया 800 साल पुराना इतिहास! नालंदा विश्वविद्यालय का किया विधिवत उद्घाटन

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 2:42:14 PM

नालंदा(NALANDA):प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के नालंदा जिले में पहुंचे जहां उन्होंने राजगीर में स्थित नालंदा विश्वविद्यालय का विधिवत रूप से उद्घाटन किया. उद्घाटन के इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बिहार के सीएम नीतीश कुमार और राज्यपाल भी मौजूद रहे. आपको बताएं कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेना के हेलीकॉप्टर से नालन्दा स्थित प्राचीन नालंदा विश्व विद्यालय के खंडहर पहुंचे. खंडहर घूमने के बाद सड़क मार्ग से राजगीर स्थित नए विश्व विद्यालय पहुचे और विश्व विद्यालय के भवन का उद्घाटन किया. इस दौरान पीएम मोदी द्वारा महाबोधि का पौधा लगाया.

800 साल पुराना इतिहास फिर से दोहराया गया

 आपको बता दे कि इस विश्व विद्यालय के निर्माण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व राष्ट्पति एपीजे कलाम का बहुत बड़ा योगदान रहा है जिसके कारण 800 साल पुराना नालंदा विश्व विद्यालय का इतिहास दोहराया गया है.प्राचीन विश्व विद्यालय को बख्तियार खिलजी द्वारा आग लगा दिया गया था जिससे वो आज खंडहर बन गया है. नए विश्व विद्यालय का निर्माण के लिए 485 एकड़ जमीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा मुहैया कराया गया है. इसके निर्माण में कच्चा ईट का इस्तेमाल किया गया है.

पढें पीएम नरेंद्र मोदी ने क्या कहा 

उद्घाटन के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि "मुझे तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ ग्रहण करने के बाद पहले 10 दिनों में ही नालंदा आने का अवसर मिला है. यह मेरा सौभाग्य तो है ही, मैं इसे भारत की विकास यात्रा के एक शुभ संकेत के रूप में देखता हूं.नालंदा केवल एक नाम नहीं है. नालंदा एक पहचान है, एक सम्मान है. नालंदा एक मूल्य है, मंत्र है, गौरव है, गाथा है.

Tags:Nalanda vishwavidyalayNalanda UniversityNalanda University biharNalanda University in indiaNalanda University rajgirNalanda University newsPm Narendra ModiPm Narendra Modi in biharBiharBihar newsBihar news todayNalandaNalanda newsNalanda news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.