✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

पीएम मोदी आज देखेंगे गोधरा कांड पर बनी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट,’ संसद के बालयोगी ऑडिटोरियम में की जाएगी स्पेशल स्क्रीनिंग

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 12:29:48 PM

टीएनपी डेस्क: साल 2002 में हुए गोधरा कांड और उसके बाद गुजरात में हुए दंगों पर बनी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ आज प्रधानमंत्री मोदी संसद के बालयोगी ऑडिटोरियम में देखने वाले हैं. संसद के बालयोगी ऑडियोटोरियम में शाम 4 बजे पीएम मोदी के लिए इस फिल्म की खास स्क्रीनिंग की जाएगी. इस दौरान लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी पीएम मोदी के साथ मौजूद रहेंगे. पीएम मोदी 15 नवंबर को रिलीज हुई इस फिल्म की तारीफ भी कर चुके हैं. वहीं, फिल्म के रिलीज होने के बाद मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने इस फिल्म को देख कर पूरे राज्य में फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया था. इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी इस फिल्म को देख कर अपने राज्य में इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया था. दोनों राज्य के सीएम ने इस फिल्म के स्टारकास्ट की तारीफ भी की थी. अब पीएम मोदी इस फिल्म को आज शाम देखने वाले हैं.

पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया एक्स अकाउंट में पोस्ट शेयर कर उन्होंने विक्रांत मैसी स्टारर फिल्म द साबरमती रिपोर्ट की सराहना की थी. अपने पोस्ट में उन्होंने इस फिल्म के बारे में लिखा था कि, ‘यह अच्छी बात है कि गोधरा कांड को लेकर सच अब सबके सामने आ रहा है. ये सच इस तरह से सामने आया है कि आम जनता भी इसे देख सकेगी. झूठी धारणाएं सिर्फ कुछ वक्त के लिए ही कायम रहती है. आखिर में तथ्य सामने आता ही है.’

बता दें कि, साल 2002 में जब यह गोधरा कांड वाली घटना घटित हुई थी तब गुजरात के सीएम नरेंद्र मोदी ही थे. इस घटना को लेकर मोदी पर भी आरोप लगाए गए थे कि उन्होंने गुजरात में हो रहे दंगों को रोकने के लिए कोई भी ठोस कदम नहीं उठाएं. हालांकि, बाद में मोदी को क्लीन चिट दे दी गई थी. वहीं, 15 नवंबर को रिलीज होने के बाद से ‘द साबरमती रिपोर्ट’ कई विवादों में घिर चुकी है. यहां तक कि इस फिल्म के लीड एक्टर विक्रांत मैसी को उनके 9 महीने के बेटे को मारने तक की धमकी मिल चुकी है.

Tags:the sabarmati reportthe sabarmati report moviesabarmati reportthe sabarmati report teaserthe sabarmati report release dateपीएम मोदीगोधरा कांडफिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ संसदबालयोगी ऑडिटोरियमस्पेशल स्क्रीनिंगद साबरमती रिपोर्टप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीलोकसभा स्पीकर ओम बिरलागुजरातनेशनल न्यूजट्रेंडिंगPM ModiGodhra incidentfilm 'The Sabarmati Report' ParliamentBalayogi AuditoriumSpecial ScreeningThe Sabarmati ReportPrime Minister Narendra ModiLok Sabha Speaker Om BirlaGujaratNational NewsTrendingPM Narendra ModiPM Modi UpdateGujarat Godhra KandDelhi Balyogi Auditoriumsabarmati report screeningpm modiparliamentPM on Sabarmati Report moviePM Modi Sabarmati ReportVikrant Massey Sabarmati ReportPM ModiThe Sabarmnati Report box office collectionThe Sabarmati Report newsनरेंद्र मोदीपीएम मोदीसंसदसाबरमती की संसद में स्क्रीनिंग

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.