✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

पीएम मोदी दो दिनों में तीन राज्यों का करेंगे दौरा, बिहार से आंध्रप्रदेश तक जानिए किन-किन परियोजनाओं की देंगे बड़ी सौगात

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 2:54:20 AM

टीएनपी डेस्क- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की यात्रा संपन्न कर जी-7 समिट में हिस्सा लेने के बाद अब भारत में तीन राज्यों का दौरा करने वाले हैं. बिहार में एक सभा को संबोधित करेंगे. सीवान में यह सभा होगी‌. 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष कार्यक्रम में भी वे दूसरे राज्यों में हिस्सा लेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को सिवान में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.

भुवनेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे नरेंद्र मोदी

बिहार के बाद भुवनेश्वर जाएंगे यहां पर भी उनकी जनसभा है. बिहार में वैशाली- देवरिया रेलवे लाइन परियोजना का उद्घाटन भी करेंगे और इस मार्ग पर नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री मुजफ्फरपुर और बेतिया के रास्ते पाटलिपुत्र और गोरखपुर के बीच जो वंदे भारत एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाएंगे. यहां से ही प्रधानमंत्री गिनी गणराज्य को निर्यात किए जाने वाले रेलवे इंजन को हरी झंडी दिखाएंगे. मरोढ़ा प्लांट में यह इंजन तैयार हुआ है. इस कारखाने से यह पहला निर्यात होने वाला लोकोमोटिव उच्च क्षमता हॉर्स पावर का है. इसमें कई फीचर्स भी हैं. उसके अतिरिक्त नमामि गंगे परियोजना के तहत 1800 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाले सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का उद्घाटन करेंगे. साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की पहली किस्त भी जारी करेंगे

बिहार के बाद उड़ीसा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा सरकार के 1 साल पूरा होने पर एक विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगे. 18600 करोड रुपए से अधिक की लागत वाली विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे. इन परियोजनाओं में पेयजल सिंचाई कृषि स्वास्थ्य ग्रामीण सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग और पुल के अलावा एक नई रेलवे लाइन शामिल है. 100 इलेक्ट्रिक बसों को भी बसों को भी हरी झंडी दिखाया जाएगा.

विशाखापट्टनम में पीएम मोदी का क्या है कार्यक्रम

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर विशाखापट्टनम में रहेंगे. यहां पर राष्ट्रीय समारोह का आयोजन किया जा रहा है. विशाखापट्टनम के समुद्र तट पर लगभग 5 लाख प्रतिभागियों के साथ प्रधानमंत्री योगाभ्यास करेंगे. प्रधानमंत्री 20 जून की शाम तक विशाखापट्टनम पहुंच जाएंगे.

Tags:PM Modi will visit three states in two daysPm modiNarendr modiPm modi on bihar visitPm modi on yoga dayInternational Yoga Day on 21 JunePm modi will reach Visakhapatnam today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.