✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

पीएम मोदी की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में हुई भर्ती  

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 1:39:03 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां की तबीयत अचानक बिगड़ गई है. उन्हें मंगलवार रात को अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती किया गया है. हालांकि, शुरुआती रिपोर्टस में बताया गया है कि उन्हें रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल लाया गया है. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां का नाम हीराबेन है. पीएम मोदी जब भी गुजरात जाते हैं तो वे अपनी मां से जरूर मिलते हैं.

आखिरी बार 4 दिसंबर को पीएम मोदी अपनी मां हीराबेन से मिले थे. पीएम उस समय गुजरात चुनाव को लेकर गुजरात दौरे पर थे. इस दौरान गांधीनगर में उन्होंने अपनी मां हीराबेन से मुलाकात की थी. इस दौरान उन्होंने अपनी मां से आशीर्वाद लिया था और साथ बैठकर चाय पी थी. गुजरात चुनाव के पहले पीएम मोदी अपनी मां के 100 वें जन्मदिन पर उनसे मिले थे.  

Tags:PM ModiPM Modi motherPM Modi mother health deterioratedadmitted to hospitalPM NARENDRA MODINARENDRA MODIHEERABEN

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.