✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

जी-7 शिखर सम्मेलन में विश्व के कई बड़े नेताओं से मिलें पीएम मोदी, द्विपक्षीय संबंधों पर की चर्चा

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 5:43:44 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):  नरेन्द्र मोदी ने जी-7 शिखर सम्मेलन स्थल पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज,दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के साथ यूरोपीय संघ आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वान डेर लेयन से मुलाकात की. सामूहिक फोटो खिंचवाने से पहले इन नेताओं के बीच बातचीत भी हुई. राष्ट्रपति बाइडन और पीएम मोदी गर्मजोशी के साथ एक-दूसरे का अभिवादन किया. बाइडन के अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन टूड्रो से भी बातचीत की.

पीएम नरेंद्र मोदी ने फोटो के साथ एक शीर्षक भी ट्वीट किया.  जिसमें लिखा है कि "विश्व के नेताओं के साथ जी-7 शिखर सम्मेलन में"   उल्लेखनीय है कि जापान में मई में क्वाड शिखर सम्मेलन में मुलाकात करने के बाद पीएम मोदी और बाइडन के बीच यह पहली मुलाकात थी. पीएम मोदी ने जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज से मुलाकात की. दोनों नेताओं ने वैश्विक हितों के लिए द्विपक्षीय मित्रवत संबंधों को और मजबूत करने तथा आपसी रणनीतिक साझेदारी को गति प्रदान करने को लेकर सहमति जताई. इसके अलावा फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की.दोनों नेताओं ने चाय पर विभिन्न द्विपक्षीय तथा वैश्विक विषयों पर चर्चा की है. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा से भी द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा की और व्यापार और निवेश, खाद्य सुरक्षा, रक्षा, फार्मास्यूटिकल्स जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करने की जरूरत बताई.

पीएम मोदी ने यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वान डेर लेयेन से मुलाकात के दौरान व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी और जलवायु कार्रवाई में भारत-यूरोपीय संघ के सहयोग पर चर्चा की. उन्होंने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो के साथ भी बैठक की. पीएम ने इस संबंध में ट्वीट कर इन नेताओं के साथ हुई मुलाकात और चर्चा को बेहद महत्वपूर्ण और उपयोगी बताया है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.