✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

PM मोदी चार दिवसीय विदेश यात्रा पर रवाना, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल, जानिए विस्तार से

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 7:21:03 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार दिवसीय विदेश यात्रा पर रवाना हो गए हैं. इस यात्रा के दौरान वे दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग पहुंचेंगे. यहां 15 वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. ब्रिक्स- अफ्रीका आउटरीच और ब्रिक्स प्लस संवाद कार्यक्रम में प्रधानमंत्री हिस्सा लेंगे. रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ब्रिक्स सहयोग के मजबूत एजेंडे को बढ़ावा दे रहा है.

जोहानिसबर्ग में पीएम मोदी और क्या करेंगे

ब्रिक्स-अफ्रीका उटरिच और ब्रिक्स प्लस संवाद में हिस्सा लेने के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले विभिन्न देशों के राष्ट्रीय अध्यक्षों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत का एक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी अफ्रीका गया है. भारत की प्रगतिशील अर्थव्यवस्था को लेकर विश्व के कई देश परस्पर आर्थिक सहयोग की इच्छा रखते हैं.

25 अगस्त को ग्रीस पहुंचेंगे पीएम मोदी
     
3 साल के बाद ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का फिजिकल आयोजन हो रहा है.भारत एक मजबूत भागीदार के रूप में इस अंतरराष्ट्रीय संगठन में हिस्सा लेता रहा है. दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सीरील रामाफोसा के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वहां गए हैं. दक्षिण अफ्रीका के साथ द्विपक्षीय विषयों पर भी चर्चा होगी. 25 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्रीस पहुंचेंगे. पिछले 40 वर्ष में ग्रीस की यात्रा करने वाले मोदी भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि ग्रीस की यात्रा से बहुआयामी संबंधों के नए अध्याय की शुरुआत होगी.पीएम नरेंद्र मोदी ग्रीस के प्रधानमंत्री किरिआकोस मिसोताकिस के निमंत्रण पर जा रहे हैं.

Tags:PM ModiPM Modi leaves for four-day foreign tripmodi will attend BRICS summitBRICS summit

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.