✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

दोस्त शिंजो आबे की अंतिम विदाई समारोह में शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी, जानिए क्या थी भावनात्मक प्रतिक्रिया

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 12:36:24 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): जापान की पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का अंतिम संस्कार कर दिया गया. भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल हुए. प्रधानमंत्री मोदी ने अपने दोस्त शिंजो आबे को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए आखिरी विदाई दी. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी बहुत ही भावुक दिखे.उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया में यही कहा कि इतना खराब दिन देखना होगा, यह कभी उन्होंने सोचा नहीं था.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ये कहा 

इससे पूर्व भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने टोक्यो में जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के साथ द्विपक्षीय बैठक की. मोदी ने कहा- ‘भारत और जापान की दोस्ती ने एक वैश्विक प्रभाव पैदा करने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है. मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में भारत-जापान संबंध और अधिक गहरे होंगे. हम विश्व में समस्याओं के समाधान में एक उचित भूमिका निभाने के लिए समर्थ बनेंगे.'

217 देशों के करीब 700 प्रतिनिधि मौजूद रहे

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का राजकीय अंतिम संस्कार निप्पॉन बुडोकन कम्युनिटी सेंटर में किया गया. शिंजो आबे की 8 जुलाई को गोलीमार कर हत्या कर दी गई थी. इसके बाद परिवार ने शिंजो का अंतिम संस्कार 15 जुलाई को किया था. इसके बाद जापान सरकार ने 27 सितंबर को दिवंगत नेता आबे का राजकीय अंतिम संस्कार करने की घोषणा की थी. भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस, सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज, वियतनामी राष्ट्रपति गुयेन जुआन फुक, दक्षिण कोरिया के प्रधानमंत्री हान डक-सू, फिलीपींस की उपराष्ट्रपति सारा डुटर्टे-कार्पियो, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति मारुफ अमीन समेत 217 देशों के करीब 700 प्रतिनिधि मौजूद रहे.

जापान के शाही परिवार के दूत ने शिंजो आबे को श्रद्धांजलि दी

इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा, पार्लियामेंट स्पीकर हिरोयुकी हासोदा, सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सबुरो टोकरा और आबे के करीबी सहयोगी पूर्व प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने उनके व्यक्तित्व पर संबोधन किया. सबसे पहले जापान के शाही परिवार के दूत ने शिंजो आबे को श्रद्धांजलि दी. इस प्रकार जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे का अंतिम संस्कार संपन्न हो गया.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.