टीएनपी डेस्क(TNP DESK):अगर आप घूमने फिरने के शौकीन है और कहीं लंबी दूरी की सफर की प्लानिंग कर रहे है तो आपको यह खबर जरूर पढ़नी चाहिए.दरअसल 1 अप्रैल 2026 यानी कल से किसी भी टोल प्लाजा पर नकद रुपए स्वीकार नहीं किए जाएंगे.भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण सड़क यात्रा को और भी आधुनिक और तेज बनाने के लिए बड़ा कदम उठ रहा है जहां अब नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा पर पूरी तरह से भुगतान को कैशलेस कर दिया गया है यानी कैश देने की झंझट खत्म.अब केवल दो तरीकों से ही आप टोल प्लाजा पर भुगतान कर पाएंगे.
भुगतान में पारदर्शिता लाने के लिए बड़ा कदम
आपको बता दे कि केंद्र सरकार लगातार यह कोशिश कर रही है कि डिजिटल इंडिया के सपने को साकार किया जाए , इस सपने को लेकर यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है जहां 1 अप्रैल 2026 से टोल प्लाजा पर नकद रुपये का लेन-देन इतिहास बनकर रह जाएगा, यदि आप अपने फोन में गूगल पे, फोन पे अन्य डिजिटल भुगतान ऐप्स नहीं रखते है तो आप मुश्किल में पड़ सकते है.
कल से पूरी तरह से कैशलेस हो जाएगा टोल प्लाजा पर भुगतान
आपको बता दें कि पेमेंट को कैशलेस करने का एक ही उद्देश्य है कि कलेक्शन सिस्टम को पूरी तरह से पारदर्शी बनाया जाए.दरअसल बहुत से लोग Fastag के अनिवार्य होने के बाद भी कैश में लेन-देन करते है जिसकी वजह से टोल प्लाजा पर भारी जाम लग जाता है.जिसको रोकने के लिए सरकार की ओर से महत्तवपूर्ण कदम उठाया गया है जहां 1 अप्रैल 2026 से टोल प्लाजा पर कैश काउंटर की पूरी तरीके से बंद कर दी जाएगी.अब केवल Fastag यूपीआई ऐप्स के जरीये ही आप पेमेंट कर पाएंगे.
ट्रैफिक जाम की समस्या से भी मिलेगा छुटकारा
आपको बता दे कि नए नियम के लागू होने से अब ट्रैफिक जाम की समस्या से भी बहुत हद तक छुटकारा मिलने वाला है दरअसल जब कैश में लोग पेमेंट करते थे तो इसकी प्रक्रिया काफी धीमी होती थी जिसकी वजह से टोल प्लाजा पर लंबी कतारे लग जाती थी लेकिन अब ऑनलाइन पेमेंट करने से सारा झंझट खतम हो जाएगा तो वही इंधन की बचत भी होगी, प्रदुषण कम होगा और पारदर्शिता बढ़ेगी.
लंबी दूरी तय करने से पहले जरूर करें फास्टेज रिचार्ज
अब आपका सफर शुरू करने से पहले Fastag रिचार्ज करवाना जरूरी होगा हलांकि अगर पेमेंट करते समय आपके Fastag में बैलेंस नहीं है तो भी आप पेमेंट कर पाएंगे यूपीआई ऐप से आप क्यूआर कोड से भुगतान कर सकते है लेकिन विशेषज्ञों की माने तो सफर शुरू करने से पहले आपको अपना Fastag रिचार्ज जरूर करना है क्योंकि बहुत बार देखा जाता देखा जाता है कि नेटवर्क की समस्या की वजह से डिजिटल पेमेंट में भी देरी होती है इसलिए आप चाहते है कि आपको कोई परेशानी न हो तो आप Fastag जरूर रिचार्ज करवाएं.
इन बातों का जरूर रखे ख्याल
आपको बता दे कि केंद्र सरकार का एक ही उद्देश्य है कि सफर करने वाले सभी लोग की यात्रा मंगलमय हो इसलिए आपको 1 अप्रैल से पहले इस बात का ध्यान जरूर देना है कि आपका Fastag एक्टिव हो.वही Fastag का केवाईसी अपडेट हो.वही आपके फोन में ऑनलाइन पेमेंट ऐप जैसे गूगल पे फोन पे होना भी जरूरी है.