✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Petrol Diesel Price: 26 मई को स्थिर रहा पेट्रोल-डीजल का दाम! जाने अपने शहर का रेट

BY -
Diksha Benipuri
Diksha Benipuri
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 26, 2026, 7:15:34 AM

TNP DESK: देशभर में पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. ईंधन महंगा होने का असर सीधे तौर पर रोजमर्रा के खर्च और यात्रा बजट पर दिखाई दे रहा है. ताजा बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल 2.16 रुपये प्रति लीटर और डीजल 2.17 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है. इसका असर झारखंड की राजधानी Ranchi समेत कई शहरों में साफ देखा जा रहा है. नए रेट के मुताबिक रांची में पेट्रोल 105.93 रुपये प्रति लीटर और डीजल 103.01 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है.

वहीं Patna में पेट्रोल की कीमत 113.35 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई है, जबकि डीजल 110.47 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. इसके अलावा Jamshedpur और Dhanbad में भी ईंधन के दाम बढ़े हैं. यहां पेट्रोल करीब 105.35 रुपये प्रति लीटर और डीजल 102.62 रुपये प्रति लीटर के आसपास बिक रहा है. लगातार बढ़ती कीमतों से खासकर मध्यम वर्ग और रोजाना वाहन से सफर करने वाले लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं.

बीते दिनों भी पेट्रोल और डीजल के दामों में बड़ी तेजी देखने को मिली थी. उस समय पेट्रोल करीब 3 रुपये प्रति लीटर और डीजल 3.14 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हुआ था. अचानक कीमतें बढ़ने और सप्लाई प्रभावित होने के कारण झारखंड के कई हिस्सों में ईंधन संकट जैसी स्थिति बन गई थी. Ranchi समेत कई शहरों में पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइनें लग गई थीं. कई पंपों पर तेल खत्म होने से लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा था. हालात सामान्य होने में करीब चार दिन का समय लगा था.

Tags:Petrol and diesel rate in ranchiPetrol and diesel rate in patnaPetrol and diesel rate in jamshedpurPetrol and diesel rate in dhanbad

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.