✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

पेट्रोल-डीजल ने बढ़ाई टेंशन, सफर हुआ और महंगा! जाने अपने शहर का रेट

BY -
Diksha Benipuri
Diksha Benipuri
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 24, 2026, 7:34:09 AM

TNP DESK: देशभर में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की और भी ज्यादा चिंता बढ़ा दी है.लगातार बढ़ रहे ईंधन के दाम से लोगों की जेब पर सीधा बोझ पड़ रहा है.ताजा बढ़ोतरी के तहत पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई है. इसका असर झारखंड की राजधानी Ranchi समेत कई शहरों में साफ दिखाई दे रहा है. नई दरों के बाद रांची में पेट्रोल 102.76 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.52 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

वहीं Patna में पेट्रोल की कीमत 110.02 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच चुकी है, जबकि डीजल 95.58 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. इसके अलावा Jamshedpur और Dhanbad में भी पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गए हैं. यहां पेट्रोल करीब 101.73 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.71 रुपये प्रति लीटर के आसपास बिक रहा है. लगातार बढ़ती कीमतों से खासतौर पर मिडिल क्लास परिवारों और रोजाना वाहन इस्तेमाल करने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं.

गौरतलब है कि इससे पहले भी कुछ दिनों पहले पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी की गई थी. उस समय पेट्रोल करीब 3 रुपये प्रति लीटर और डीजल 3.14 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ था. अचानक बढ़े दाम और सप्लाई प्रभावित होने के कारण झारखंड के कई इलाकों में ईंधन की कमी भी देखने को मिली थी. Ranchi सहित कई शहरों में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग गई थीं. कई जगहों पर हालात ऐसे हो गए थे कि पेट्रोल पंपों का स्टॉक खत्म हो गया और लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा. स्थिति सामान्य होने में लगभग चार दिन लग गए थे.

 

विशेषज्ञों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी तनाव का असर सीधे कच्चे तेल के बाजार पर पड़ रहा है. अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव की वजह से तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित हुई है, जिससे वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है. भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा विदेशों से आयात करता है, इसलिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में होने वाले बदलाव का असर सीधे देश के उपभोक्ताओं पर पड़ता है. यही वजह है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. यदि वैश्विक हालात जल्द नहीं सुधरे, तो आने वाले दिनों में महंगाई का दबाव और बढ़ सकता है.

Tags:Petrol diesel rate in ranchiPetrol diesel rate in jamshedpurPetrol diesel rate in dhanbadPetrol diesel rate in patnaPetrol rate increaseDiesel rate today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.