✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

जीविका दीदियों को स्थायी नौकरी: तेजस्वी के इस ऐलान से बिहार की सियासत गरमाई, BJP-JDU ने किया पलटवार

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 8:10:28 AM

TNP DESK- बिहार में जीविका दीदियों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने और 30 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन व लोन माफी की घोषणा के बाद राज्य की सियासत गरमा गई है. राजद नेता तेजस्वी यादव के इस बयान पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि “तेजस्वी यादव पहले 2 करोड़ 70 लाख लोगों को नौकरी देने की बात कर चुके हैं और अब जीविका दीदियों को स्थायी नौकरी देने की बात कर रहे हैं. जब उनके माता-पिता 15 साल सत्ता में थे, तब उन्होंने बिहार के लिए कुछ नहीं किया, सिर्फ राज्य को लूटा.

वहीं जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने भी तेजस्वी पर निशाना साधते हुए कहा कि जीविका दीदियों के सशक्तिकरण की सोच नीतीश कुमार की देन है. तेजस्वी यादव को जीविका समूह पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है. नीरज कुमार ने कहा कि तेजस्वी की बातें निराधार और राजनीति से प्रेरित हैं. महागठबंधन और एनडीए के बीच यह बयानबाजी अब चुनावी मुद्दा बनती दिख रही है.

 

Tags:Bihar newsBihar politicsPolitical newsTejaswi yadavBihar election 2025Politics

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.