☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

भोजपुर एसपी के सुरीले अंदाज के कायल हुए लोग, एसपी ने खूब बटोरी वाह-वाही और तालियां

भोजपुर एसपी के सुरीले अंदाज के कायल हुए लोग, एसपी ने खूब बटोरी वाह-वाही और तालियां

आरा(AARA): आमतौर पर लोग आईपीएस अधिकारियों को उनके कड़क तेवर के लिए जानते हैं, लेकिन इनका भी एक अलग मिजाज होता है जो जल्द नजर नही आता. कुछ ऐसा ही अलग मिजाज नजर आया भोजपुर एसपी संजय कुमार सिंह का, जिनके इस अलग अंदाज को देख लोग सोचते रह गए. मौका था भोजपुर डीएम राजकुमार की शादी की 19वीं वर्षगांठ का. शुक्रवार की रात इस मौके पर डीएम के आवास पर पार्टी का आयोजन था जिसमे शामिल होने पहुंचे भोजपुर एसपी खुद को नही रोक पाए. जिसके बाद मौजूद लोग उनके सुरीले अंदाज को देख उनके कायल हो गए.

एसपी का गाना सुन हर कोई रह गया हक्का-बक्का

अचानक माइक को थामे और गीत गाते भोजपुर एसपी को देख हर कोई हक्का-बक्का रह गया. हालांकि इस दौरान भोजपुर एसपी ने खूब वाह-वाही और तालियां बटोरी. बता दें कि इससे पहले भोजपुर के एसपी रहे अवकाश कुमार ने भी अपने गाने के अंदाज से सभी को मोहित कर दिया था और जमकर सुर्खिया बटोरी थी. फिलहाल, भोजपुर एसपी संजय कुमार सिंह का गाना गाते ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

 

Published at:27 Nov 2022 11:18 AM (IST)
Tags:bhojpur spsp singingbhojpur sp singingviral sp videobhojpuraarabihar newssp sanjay kumar singhips sanjay kumar singh
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.