✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

पवन सिंह ने छोड़ा भाजपा का हाथ! अब आसनसोल के सियासी दंगल में अक्षरा में दिखी कमल को आस 

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 3:59:18 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : भाजपा द्वारा शनिवार देर शाम  लोकसभा चुनाव के लिए 195 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की गई थी. जिसमें आसनसोल लोकसभा सीट से भोजपुर पावर स्टार पवन सिंह का नाम जारी किया गया था. लेकिन 24 घंटे के अंदर पवन सिंह ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट कर चुनाव नहीं लड़ने की बात कही. पवन के इस घोषणा के बाद से भाजपा द्वारा किसी भी तरह की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा आसनसोल सीट से नए भोजपुरी स्टार की तलाश में है. जिसमें सबसे पहला नाम भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का आ रहा है. हालांकि इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन भाजपा के खेमें में अक्षरा सिंह को लेकर बातचीत शुरू हो गई है. इसी बीच भोजपुरी एक्ट्रेस के पिता ने भी कहा है कि अगर बीजेपी आसनसोल सीट से अक्षरा को उम्मीदवार बनाती है, तो वह जरूर चुनाव लडे़गी और जीतेगी.

एक्स पर चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा

पवन सिंह ने अपने मैसेज में यह लिखा है कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को दिल से आभार प्रकट करता हूं. पार्टी ने मुझ पर विश्वास करके आसनसोल का उम्मीदवार घोषित किया. लेकिन किसी कारण वश में आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा. भोजपुरिया सुपर स्टार पवन सिंह के द्वारा किए गए इस मैसेज को लेकर बंगाल ही नहीं बल्कि बिहार यूपी से लेकर दिल्ली तक कई तरह के चर्चे शुरू हो गए हैं. 

पवन सिंह ने क्यों  छोड़ा भाजपा का हाथ 

बता दें कि भाजपा के द्वारा पवन सिंह का नाम लिस्ट में शामिल करने के बाद से ही तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने पवन सिंह के पुराने गीतों का हवाला देते हुए उनकी आलोचना शुरू कर दी थी. ऐसा इस लिए क्योंकि पवन सिंह ने अपने पुराने गानों औऱ फिल्मों में कई ऐसे गाना गाया है. जिसमें उनके द्वारा बंगाली महिलाओं को लेकर बात कही है. इसी गानों की आलोचना तृणमूल कांग्रेस ने शुरू कर दी थी. इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट के एक वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने भी पवन सिंह की उम्मीदवारी बनाए जानो को शर्मनाक बताया. यही कारण हो सकता है कि पवन सिंह ने आसनसोल सीट से अपना नाम वापस ले लिया. 

कभी थे दोस्त अब है धुर विरोधी

आपकों बता दें अक्षरा सिंह पवन सिंह की धुर विरोधी मानी जाती है. लेकिन एक समय ऐसा था जब पवन सिंह औऱ अक्षरा अच्छे दोस्त हुआ करते थे. दोनों कई बार एक साथ एक फिल्मों में दिखते थे. साथ ही दोनों ने साथ मिलकर कई हिट गाने भी दिए है. दोनों की जोड़ी को दर्शक काफी ज्यादा पसंद भी किया करते थे. बात यहां तक बढ़ गई थी की दोनों की शादी तक की बाते होंने लगी थी. लेकिन एकाएक दोनों में मनमुटाव हो गया औऱ दोनों ने एक दूसरे से काफी दूरी बना ली. और आज के समय में दोनों एक दUसरे के धुर विरोधी है. कई मौकों पर अक्षरा सिंह पवन सिंह पर बड़े आरोप भी लगाते रहती है. 

Tags:pawan singhpawan singh newsbhojpuri singer actor pawan singhpawan singh vs shatrughan sinhapawan singh asansolpawan singh bjppawan singh asansol seatshatrughan sinha vs pawan singhpawan singh electionpawan singh arrah lok sabha chunavpawan singh controversypawan singh ticketpawan singh interviewasansolpawan singh news today asansolpawan singh shatrughan sinhapawan singh lok sabha electionspawan singh news bjppawan singh asansol ticketPawan Singh left BJP's hand!Now Kamal sees hope in Akshara in Asansol's political riot

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.