✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

पटना : पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह के सरकारी आवास पर चोरी,शिकायत दर्ज 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 8:58:10 AM

पटना(PATNA): बिहार की राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. नीतीश तेजस्वी सरकार की लगातार आंखों की किरकिरी बन चुके पूर्व मंत्री और आरजेडी कोटे के विधायक सुधाकर सिंह के घर चोरी होने की खबर सामने आई है. इसको लेकर उनके तरफ से पटना के कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है. बताया गया कि, यह चोरी उनके वीरचंद पटेल पथ स्थित उनके सरकारी आवास में की गई है. सुधाकर सिंह के पटना स्थित 14/3 MLA फ्लैट पर चोरी हुई है. बताया जा रहा है कि चोरी के वक्त आवास में कोई नहीं था.  वहां ताला बंद था और फिलहाल उसमें कोई भी रह नहीं रहा था. यह आवास उनको कुछ दिन पहले ही बिहार सरकार के तरफ मिला था.

घटना 31 जनवरी की रात की बताई जा रही है. चोरी की शिकायत बुधवार को कोतवाली थाने में की गई है. मौके पर कोतवाली थाने की पुलिस ने आकर निरीक्षण किया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. थाना अध्यक्ष का कहना है कि जल्द ही चोरों की पहचान कर उनको पकड़ा जाएगा.

Tags:biharpatnaSudhakar SinghTheft at the official residence of former minister Sudhakar Singh

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.