✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

पटना:  पिता के सपने को बेटे ने किया साकार, हेलीकॉप्टर से बारात लेकर पहुंचा दुल्हनिया को लाने

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 9:39:39 AM

पटना(PATNA): पटना के फुलवारी शरीफ में शुक्रवार की शाम परसा बाजार से एक दूल्हा हेलीकॉप्टर से शादी रचाने फुलवारीशरीफ पहुंचा. इस अनोखे शादी को देखने के लिए दूरदराज गांव देहात से लोग भारी संख्या में जमा हुए. दूल्हा बने डॉ प्रभात ने बताया कि वह अपने पिता के सपनों को साकार करने के लिए अपनी दुल्हन को लेने हेलीकॉप्टर से फुलवारी पहुंचे हैं. 

पिता ने देखा था सपना 

बताते चलें कि डॉ प्रभात कुमार पटना के एक निजी नर्सिंग होम में पदस्थापित हैं. उनके पिता ने उन्हें यह आशीर्वाद दिया था कि वे अपनी शादी हेलीकॉप्टर से जाकर रचनाएं और अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर से विदा करके अपने घर लाएं. इसी सपने को साकार करने के लिए दूल्हा डॉ प्रभात कुमार शुक्रवार को फुलवारी शरीफ के मित्र मंडल कॉलोनी हेलीकॉप्टर से पहुंचे. इसके लिए मित्र मंडल कॉलोनी स्थित एक खेत में हेलीपैड बनाई गई थी. इसकी सुरक्षा के लिए फुलवारी शरीफ थाना की पुलिस घंटों हेलीपैड पर इंतजार करती रही. जैसे ही दूल्हा डॉ प्रभात कुमार हेलीकॉप्टर से फुलवारी शरीफ के मित्र मंडल कॉलोनी स्थित हेलीपैड पर उतरे पहले से उनके स्वागत का इंतजार कर रहे वधू पक्ष के लोगों ने उनका जमकर स्वागत किया. डॉ प्रभात कुमार ने बताया कि वह शादी के लिए हेलीकॉप्टर से यहां पहुंचे हैं और शादी के बाद अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर से अपने घर ले जाएंगे. 

Tags:bihar newspana news updatepatna helocopter groom story

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.