✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

पटना : सिविल कोर्ट ले जाने के दौरान तीन कैदी फरार, सिपाही के आंखों में लगा दिया था झंडू बाम , जानिए पूरी डिटेल्स

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 2:04:50 AM

पटना (PATNA): बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही है, जहां फुलवारी शरीफ जेल से पटना सिविल कोर्ट पेशी के लिए ले जाए जा रहे तीन कैदी वाहन से कूद कर फरार हो गए. मिली जानकारी के अनुसार वाहन में कुल 45 कैदी सवार थे.  

सिपाही के आंखों में झंडू बाम लगाकर भाग निकले कैदी

घटना के संबंध में टाउन डीएसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि लगभग 11.30 बजे फुलवारीशरीफ जेल से 45 कैदियों को लेकर कैदी वाहन पीरबहोर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिविल कोर्ट जा रही थी. इसी दौरान रास्ते में सड़क पर कुछ लोग आपस में विवाद कर रहे थे. जिसको देखकर कैदी वाहन रुक गया, इसके बाद कैदी वाहन से सिपाही बाहर निकर कर सड़क पर हो रहे विवाद को सुलझाने लगे. तभी तीन की संख्या में रहे कैदी सिपाही के आंखों में झंडू बाम झोंक कर भाग निकले. वहीं कैदियों की पहचान सोनू कुमार पिता शंकर सिंह पूर्वी नंद गोला मालसलामी, सोनू कुमार शर्मा पिता अशोक शर्मा भ्रदघाट आलमगंज, नीरज चौधरी पिता अनिल चौधरी के रूप में हुई है.

फिलहाल इस घटना के बाद पुलिस द्वरा भागे कैदियों की तलाशी की जा रही है. पुलिस द्वारा बताया गया कि कैदियों के पास झंडू बाम कहां से आया यह जांच के बाद ही पता चल सकेगा. पुलिस जल्द ही भागे गए कैदियों को पकड़ लेगी.  

 

 

Tags:PatnaIn order to takehe civil courtthree prisoners escapedby throwing dustin the eyes ofthe police.

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.