✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, अफरा-तफरी में खाली कराया गया परिसर

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 7:54:41 PM

Patna: पटना सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया. धमकी की सूचना मिलते ही प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गईं. एहतियातन तत्काल सिविल कोर्ट परिसर को खाली कराने का आदेश दिया गया.

पूरे इलाके में की जा रही जांच

सूत्रों के अनुसार, धमकी मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया. कोर्ट परिसर में मौजूद वकीलों, कर्मचारियों और आम लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. पूरे इलाके की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

प्रशासन का कहना है कि किसी भी तरह की चूक से बचने के लिए सभी सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा है. फिलहाल स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है और जांच जारी है. धमकी देने वाले की पहचान और उसके पीछे की मंशा का पता लगाने के लिए पुलिस सक्रिय रूप से कार्रवाई कर रही है.

आसपास के इलाकों में बढ़ाई गई सुरक्षा

घटना के बाद से कोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. अधिकारियों ने आम लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है.

Tags:Bihar newsPatna newsPatna Civil CourtPatna Civil Court premises evacuated after bomb threatPatna police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.