☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

पटना: गंगा में दो नाव के आपस में टकराने से एक डूबी, सवार 45 लोगों को निकाला गया सुरक्षित, 10 अब भी लापता

पटना: गंगा में दो नाव के आपस में टकराने से एक डूबी, सवार 45 लोगों को निकाला गया सुरक्षित, 10 अब भी लापता

पटना(PATNA): राजधानी पटना के मनेर में रविवार की शाम नाव हादसा हो गया. जहां मनेर के शेरपुर मंदिर के समीप गंगा नदी में सवारियों से भरी दो नाव आपस में टकरा गयी. जिसमें एक नाव डूब गई है. इस नाव पर 55 लोग सवार थे. इस घटना के बाद  कई लोग लापता बताये जा रहे हैं. हालांकि 45 लोगों को अबतक सुरक्षित निकला गया है. लेकिन 10 लोग अभी भी लापता हैं. कुछ को स्थानीय लोगों ने और कुछ ने पुआल के सहारे तैर कर अपनी जान बचाई है.हादसे के बाद लोगों में हड़कंप मच गया. 

जानकारी के अनुसार, रविवार को करीब 11 बजे दाउदपुर घाट से छोटा नाव पर सवार होकर करीब 55 महिला और पुरुष दियारा के गंगहारा में टापू से घास लाने गए थे. नदी के दूसरी तरफ से चारा वगैरह लेकर 3 नाव वापस लौट रहे थे. इस दौरान 2 नाव की आपस में टक्कर हो गयी. जिसमें एक नाव डूब गई. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नाव पर करीब 55 लोग सवार थे इसमें 45 लोग बाहर निकल गए हैं. लेकिन अभी भी 10 लोग लापता हैं. इस मामले में सीओ दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि नाव डूबने की सूचना मिली. इसके बाद एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. जिसमें कई लोग लापता बताए जा रहे हैं. जिसकी खोजबीन जारी है. 

Published at:05 Sep 2022 01:00 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.