✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

पठान आज हुई सिनेमाघरों में रिलीज, हाउस फुल, टूटा बाहुबली 2 का रिकॉर्ड

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 12:06:49 PM

रांची(RANCHI): किंग खान की फ़िल्म पठान विवादों के बीच आज 100 देशों में एक साथ रिलीज हो गई है. सभी जगह सिनेमा घरों में एडवांस बुकिंग चल रही है. फ़िल्म रिलीज़ होने के पूर्व से ही सभी show हाउस फुल है. दर्शकों ने पहले से ही ऑनलाइन टिकट खरीद लिया है. फ़िल्म को लेकर एक तरफ विवाद हो रहा है तो दूसरी तरफ शाहरुख खान को चाहने वाले लोग बेसब्री से फ़िल्म का इंतज़ार कर रहे थे. अब आज सुबह से सिनेमा घरों में भीड़ देखी जा रही है. रांची के सभी हॉल में शाहरुख की फ़िल्म की बुकिंग जोरों से जारी है.

फ़िल्म देखने पहुंचे दर्शक बताते हैं कि फ़िल्म का बेसब्री से इंतजार था. शाहरुख खान की एक्शन फ़िल्म पर्दे पर धमाल मचा रही है. हमें चार वर्षों से इंतजार था कि कब शाहरुख खान वापस पर्दे पर दिखेंगे. फ़िल्म की टिकट पहले ही ऑनलाइन बुक कर लिया था. वह अपने दोस्तों के साथ खूब मस्ती करेंगे. कुछ ऐसे फैन्स भी है जो सिर्फ फ़िल्म देखने के लिए झारखंड के विभिन्न जिलों से रांची पहुंचे हैं. शाहरुख खान के प्रति ऐसी दीवानगी है कि सब काम छोड़ फ़िल्म देखने पहुंच गए हैं. दर्शकों का मनना है कि पठान फ़िल्म सब रिकॉर्ड को तोड़ देगी.

बता दें कि पठान फ़िल्म ने अभी पर्दे पर आने से पहले ही बाहुबली 2 हिंदी फिल्म का रेकॉर्ड तोड़ दिया है. शुरुवाती तीन दिनों में ही एडवांस बुकिंग से 15 करोड़ से अधिक कमाई कर चुकी है. उम्मीद है कि पठान जल्द ही 200 करोड़ की कमाई कर लेगी. जिस तेजी से टिकट बिक रहे हैं कई रेकॉर्ड टूट सकते हैं. इस फ़िल्म में फुल एक्शन और रोमांस है. यही कारण है कि दर्शक फ़िल्म देखने को बेताब हैं.

फ़िल्म के ट्रेलर और गाने पहले ही लोगों के दिलो को छू चुका है.जहां देखिए सोशल मीडिया से लेकर टैक्सी में सभी जगह पठान फ़िल्म के गीत सुनाई दे रहे हैं. खास कर रील्स में पठान के डायलॉग और गानों की बाढ़ आ गयी है. जो सिनेमा हॉल कोविड के बाद धूल फांक रहे थे वहां रौनक लौट गई है. शाहरुख खान की फ़िल्म लगभग चार वर्ष बाद पर्दे पर रिलीज हुई है.और रिलीज के साथ फिर से एक बार शाहरुख फ़िल्म इंडस्ट्रीज के बादशाह बन गए हैं.

Tags:PathanKing KhanBadhahBadhsahJharkhandDipika padukoneJohn abrahamShahrukh khanPathan movieFilm House fullPathan Ticket

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.