✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! बाहर जाने का बना रहे हैं प्लान तो पहले चेक कर लें ट्रेन का स्टेटस, रांची से गुजरने वाली कई ट्रेनें हो गई हैं रद्द

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 11:31:34 PM

रांची(RANCHI): अगर आप भी मई की गर्मियों का मजा लेने हैदराबाद, रक्सौल, चर्लपल्ली या गोवा जाने का प्लान बना रहे हैं और ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो फिर अपने सामान की पैकिंग करने से पहले ट्रेन के बारे में जरूर पता कर लें. क्योंकि, ऐसा भी हो सकता है जिस ट्रेन से आप सफर करने वाले हो वह रद्द हो गई हो. दरअसल, झारखंड से चलने व गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं. ऐसे में अगर आपकी ट्रेन भी रद्द हो गई होगी तो आपको फिर परेशानी हो सकती है. इसलिए एक बार अपने ट्रेन के स्टेटस को जरूर चेक कर लें.

बता दें कि, नॉन इंटरलॉकिंग और रेल पटरियों के विस्तार सहित कई अन्य विकास कार्यों को लेकर कई परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है. जिस कारण कई ट्रेनों को रद्द को किया जा रहा है. ऐसे में नागपुर मंडल के गोंदिया रेलवे स्टेशन पर होने वाले नॉन इंटरलॉकिंग कार्य को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने झारखंड से चलने व गुजरने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है. जिसमें हैदराबाद रक्सौल एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें शामिल हैं.

रांची से गुजरने वाली ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

चर्लपल्ली दरभंगा एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 17007) 29 अप्रैल को रद्द रहेगी.

दरभंगा चर्लपल्ली एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 17008) 2 और 6 मई को रद्द रहेगी.

हैदराबाद-रक्सौल साप्ताहिक एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 17005) 1 मई को रद्द रहेगी.

रक्सौल हैदराबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 17006) रक्सौल से 4 मई को रद्द रहेगी.

वास्को द गामा- जसीडीह एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 17321) 2 मई को रद्द रहेगी.

जसीडीह वास्को द गामा एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 17322) 5 मई को रद्द रहेगी.

मालदा टाउन सूरत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 13425) 3 मई को रद्द रहेगी.

सूरत मालदा टाउन एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 13426) 5 मई को रद्द रहेगी.

Tags:झारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड अपडेटरांची रेल मंडलरांचीरांची न्यूजभारतीय रेलवेट्रेन रद्दहैदराबाद-रक्सौल ट्रेन रद्दचर्लपल्ली दरभंगा एक्सप्रेस ट्रेन हुई रद्दवास्को द गामा- जसीडीह एक्सप्रेस हुई रद्दनागपुर रेल मंडलरांची रेलवे स्टेशनJharkhandJharkhand NewsJharkhand UpdateRanchi Railway DivisionRanchiRanchi NewsIndian RailwaysTrain CancelledHyderabad-Raxaul Train CancelledCharlapalli Darbhanga Express Train CancelledVasco da Gama- Jasidih Express CancelledNagpur Railway DivisionRanchi Railway Station

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.