✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बिहार में मानसून सत्र शुरू होने से पहले सर्वदलीय बैठक, जानिए किन- किन मुद्दों पर हुई चर्चा

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 4:48:51 PM

पटना(PATNA): बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने 24 जून से शुरू हो रहे मानसून सत्र के संचालन के लिए सर्वदलीय बैठक की. इसमें स्पीकर ने विधानसभा के दलीय नेताओं के साथ बैठक की. बैठक के दौरान उपस्थित दलीय नेताओं ने एक स्वर से आगामी सत्र को सुचारू रूप से चलाने में अपना सकारात्मक सहयोग देने की बात कही. साथ ही सरकार से भी जनहित में पूछे गये प्रश्नों के तार्किक उत्तर ससमय उपलब्ध कराने का आग्रह किया. बैठक में उपस्थित उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने भी सभी दलीय नेताओं को आश्वस्त किया कि सरकार विधायकों की भावना के अनुरूप जनहित के मामलों पर पूछे जाने वाले प्रश्नों का उत्तर सदन में देगी.

सदन की गरिमा को बढ़ाते हुए जनता की आवाज बनना होगा- विधानसभा अध्यक्ष

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सदन में लोकहित के विषयों पर अधिकाधिक विमर्श होगा तो विमर्श की सार्थकता भी बढ़ेगी. लोकतंत्र में लोक तथा तंत्र की सक्रिय भागीदारी से जनहित के फैसले भी लिये जा सकेंगे. इससे न केवल जनमानस का जीवन सरल और सुगम बनेगा बल्कि बिहार का विकास भी तेज गति से हो सकेगा.  साथ ही विधायिका का एक प्रबल और सकारात्मक संदेश भी समाज में जायेगा. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की जननी बिहार के इस पवित्र मंदिर की तरफ बिहार ही नहीं देश की करोड़ों जनता की पैनी निगाह लगी रहती है. इसलिए हमें अनुशासित और मर्यादित होकर सदन की गरिमा को बढ़ाते हुए जनता की आवाज बनना होगा. ताकि हम विधान सभा को पहले से और भी जनोन्मुखी बना सकें. सरकार की सजगता और माननीय सदस्यों की संवेदनशीलता से सत्र सुचारू रूप से चले, यही कामना है और इसी से लोकतंत्र की जड़े भी मजबूत होंगी. विधायिका का सम्मान बढ़े और माननीय सदस्यों के अधिकारों का हनन नहीं हो, बिहार विधान सभा के अध्यक्ष होने के नाते यह देखना भी हमारी प्राथमिक जिम्मेवारी है.

यह भी पढ़ें

हल्की बारिश में ही टूट गया सुरक्षा बांध, दर्जनों परिवारों का सड़क संपर्क हुआ भंग

बैठक में ये सभी थे मौजूद

इस बैठक में बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी, उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी, संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, उर्जा मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, ग्रामीण विकास विकास विभाग के मंत्री और सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक श्रवण बिहार विधान सभा के प्रभारी सचिव पवन कुमार पाण्डेय उपस्थित थे.

विपक्ष के सभी सवालों का जवाब दिया जायेगा सदन में

24 जून से शुरू होने वाले मानसून सत्र में विपक्ष के हर सवालों का जवाब  देने की तैयारी  कर ली गई है. मंत्री बिजेंद्र यादव ने कहा विपक्ष का काम सवाल करना है.  सरकार विपक्ष के हर सवालों का जवाब देने के लिए सदन में तैयार रहेगी. अग्निवीर वाले मुद्दे पर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर उन्होंने कहा कि यह केंद्र का मुद्दा है राज्य का नहीं. 

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.