✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Paris Olympics 2024 : 12 साल बाद एयर पिस्टल इवेंट में भारत का खुला खाता, मनु भाकर बनी ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला  

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 8:57:20 AM

टीएनपी डेस्क : भारतीय शूटर मनु भाकर ने पेरिस ओलिंपिक्स में भारत के लिए जीत का खाता खोल दिया है. विमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीत कर मनु भाकर ने नया इतिहास रच दिया है. ओलिंपिक में शूटिंग में मेडल जीतने वाली मनु भाकर पहली भारतीय महिला हैं. 2021 में फाइनल की रेस से बाहर हुई मनु भाकर ने पेरिस ओलिंपिक्स में फाइनल में 221.7 पॉइंट्स के साथ कांस्य पदक जीतकर अपना कम बैक कर लिया है. मनु भाकर के इस जीत पर पीएम मोदी से लेकर राष्ट्रपति तक सभी ने उन्हें बधाई दी है. बता दें कि, 2012 में भारत ने आखिरी बार शूटिंग में सिल्वर मेडल जीता था. 12 साल बाद आज मनु भाकर ने ब्रॉनज मेडल जीतकर वापस से भारत का शूटिंग इवेंट में खाता खोल दिया है.  

भारत को मनु भाकर पर गर्व : राष्ट्रपति

वहीं, मनु भाकर की जीत पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बधाई दी है. राष्ट्रपति ने कहा कि, पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग स्पर्धा में कांस्य पदक के साथ भारत की पदक तालिका खोलने के लिए मनु भाकर को हार्दिक बधाई. वह शूटिंग प्रतियोगिता में ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं. भारत को मनु भाकर पर गर्व है. उनका यह कारनामा कई खिलाड़ियों, खासकर महिलाओं को प्रेरित करने वाला है. मैं कामना करती हूं कि वह भविष्य में उपलब्धियों की और अधिक ऊंचाइयां छूए.

पहला पदक दिलाने के लिए मनु भाकर को बधाई : पीएम मोदी

पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर मनु भाकर को पीएम नरेंद्र मोदी ने भी बधाई दी है. अपने ऑफिसियल एक्स अकाउंट पर पीएम मोदी ने लिखा है कि, ऐतिहासिक पदक! पेरिस ओलंपिक में भारत को पहला पदक दिलाने के लिए मनु भाकर को बधाई. यह कांस्य पदक और सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि मनु निशानेबाजी में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं. यह एक अविश्वसनीय उपलब्धि है.

 

दक्षिण कोरिया की दो एथलीट्स बनी स्वर्ण और रजत पदज विजेता 

बता दें कि, विमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट के फाइनल में मनु भाकर ने शुरू से ही तीसरा स्थान बरकरार रखते हुए तीसरा स्थान ही हासिल किया. वहीं, दक्षिण कोरिया की दो एथलीट्स ने इस स्पर्धा में गोल्ड और रजत पदक जीता. गोल्ड पदक विजेता ओह ये जिन 243.2 के स्कोर के साथ और रजत पदक पर किम येजी ने 241.3 के स्कोर के साथ अपनी जीत दर्ज की.

Tags:paris olympics 2024olympics 2024 parisparis olympics 2024 liveparis olympicsparis 2024olympics 20242024 olympicsolympicsparis 2024 olympics2024 paris olympics opening ceremonyopening ceremony 2024 paris olympicsnbc olympicssummer olympics2024 paris olympicsolympic paris 2024paris olympics 2024 indiateam usa paris olympicsolympic highlightsparis olympics 2024 opening ceremonyparis olympics opening ceremonyair pistolpistolair pistol event10m air pistol10m air pistol event10m air pistol womengold in air pistol eventwomens 10 m air pistol eventheena sidhu air pistol eventwomen’s 25m air pistol event10m air rifle eventasian games 2018 air pistol eventjitu rai wins 10m air pistol event10m air pistol menmen's 10m air pistolwomen's 10m air pistolair pistol shooting10m air pistol finalsilver medal in the women's 10m air pistolair rifleपेरिस ओलंपिक 2024ओलंपिक 2024 पेरिसपेरिस ओलंपिक 2024 लाइवपेरिस ओलंपिकपेरिस 2024ओलंपिक 20242024 ओलंपिकओलंपिकपेरिस 2024 ओलंपिक2024 पेरिस ओलंपिक उद्घाटन समारोहउद्घाटन समारोह 2024 पेरिस ओलंपिकएनबीसी ओलंपिकग्रीष्मकालीन ओलंपिक2024 पेरिस ओलंपिकओलंपिक पेरिस 2024पेरिस ओलंपिक 2024 भारतटीम यूएसए पेरिस ओलंपिकओलंपिक हाइलाइट्सपेरिस ओलंपिक 2024 उद्घाटन समारोहपेरिस ओलंपिक उद्घाटन समारोहएयर पिस्टलपिस्टलएयर पिस्टल इवेंट10 मीटर एयर पिस्टल10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट10 मीटर एयर पिस्टल महिलाएयर पिस्टल इवेंट में स्वर्णमहिला 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंटहीना सिद्धू एयर पिस्टल इवेंटमहिला 25 मीटर एयर पिस्टल इवेंट10 मीटर एयर राइफल इवेंटएशियन गेम्स 2018 एयर पिस्टल इवेंटजीतू राय ने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट10 मीटर जीता एयर पिस्टल पुरुषपुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टलमहिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टलएयर पिस्टल शूटिंग10 मीटर एयर पिस्टल फाइनलएयर राइफल में रजत पदकINDIAभारतManu Bhakerमनु भाकर

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.