✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

पुरानी चोट पड़ी भारी, चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए बुमराह, भारतीय टीम को लगा तगड़ा झटका

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 3:41:37 AM

टीएनपी डेस्क: कुछ ही दिनों में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी शुरू होने वाली है. ऐसे में चैंपियंस ट्रॉफी शुरू होने से पहले ही भारतीय टीम को झटका लग गया है. भारतीय टीम के तेज तर्रार गेंदबाज को चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर कर दिया गया है. पुरानी बैक इंजरी के कारण भारत की सिलेक्शन टीम ने जसप्रीत बुमराह को चैंपियंस ट्रॉफी की 15 सदस्यीय टीम से बाहर कर दिया है. अब बुमराह की जगह हर्षित राणा टीम की तरफ से खेलेंगे.

आईसीसी के साथ-साथ इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज के लिए भी बुमराह का चयन किया गया था. ऐसे में लगातार बुमराह की बैक इंजरी पर नजर रखी जा रही थी. हाल ही में 7 फरवरी को उनकी बैक इंजरी का स्कैन किया गया, जिसमें उन्हें अनफीट घोषित कर दिया गया. ऐसे में अब बुमराह आईसीसी के अलावा वनडे सीरीज से भी बाहर हो गए हैं.

बता दें कि, 19 फरवरी से शुरू हो रही आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान व दुबई में खेली जाएगी. भारतीय टीम का फाइनल मैच 9 मार्च को होगा. वहीं, इस के लिए 18 जनवरी को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम का ऐलान कर दिया था. जिसमें बुमराह को लेकर पहले से ही अटकलें लगाई जा रही थी की उन्हें टीम का हिस्सा नहीं बनाया जाएगा. ऐसे में 11 फरवरी को हुई फाइनल टीम सदस्यों की घोषणा में बुमराह को ड्रॉप कर दिया गया है और उनकी जगह हर्षित राणा को शामिल किया गया है. वहीं, बुमराह के साथ-साथ यशस्वी जायसवाल को भी बाहर कर दिया गया है. यशस्वी की जगह अब वरुण चक्रवती खेलेंगे. 

15 सदस्यीय टीम में अब ये हैं शामिल

कैप्टन रोहित शर्मा, उप-कप्‍तान शुभमन गिल, केएल राहुल, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, हर्षित राणा, वॉशिंगटन सुंदर, ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, श्रेयस अय्यर, मोहम्‍मद शमी, रवींद्र जडेजा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवती, कुलदीप यादव.

Tags:champions trophy 2025icc champions trophy 2025champions trophychampions trophy 2025 india squadchampion trophy 2025icc champions trophychampions trophy 2025 newschampions trophy 2025 updatechampions trophy 2025 schedulechampions trophy 2025 pakistanind vs pak champions trophy 2025icc champions trophy 2025 schedulepakistan squad for icc champions trophy 2025champions trophy 2025 squadicc champions trophy 2025 newsjasprit bumrahjasprit bumrah injury updatejasprit bumrah newsjasprit bumrah fitnessjasprit bumrah injuryjasprit bumrah bowlingjasprit bumrah ruled outjasprit bumrah updatejasprit bumrah fitness updatebumrahचैंपियंस ट्रॉफी 2025आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025चैंपियंस ट्रॉफीचैंपियंस ट्रॉफी 2025 भारत टीमचैंपियन ट्रॉफी 2025आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफीचैंपियंस ट्रॉफी 2025 समाचारचैंपियंस ट्रॉफी 2025 अपडेटचैंपियंस ट्रॉफी 2025 शेड्यूलचैंपियंस ट्रॉफी 2025 पाकिस्तानभारत बनाम पाक चैंपियन ट्रॉफी 2025आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 शेड्यूलआईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान टीमचैंपियंस ट्रॉफी 2025 टीमआईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 समाचारजसप्रित बुमराहजसप्रित बुमराह चोट अपडेटजसप्रित बुमराह समाचारजसप्रित बुमराह फिटनेसजसप्रित बुमराह चोटजसप्रित बुमराह गेंदबाजीजसप्रित बुमराह ने शासन ककया बाहरजसप्रित बुमराह अपडेटजसप्रित बुमरा फिटनेस अपडेटबुमराह

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.