✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

नीतीश को भाजपा बनाएगी बलि का बकरा, सोनिया का साथ ले बन जाए हीरो : पप्पू यादव         

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 10:34:14 AM

औरंगाबाद(AURANGABAD):  जन अधिकारी पार्टी(लोकतांत्रिक) के सुप्रीमो और पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने बिहार में जदयू-भाजपा में चल रहे आंतरिक सत्ता संघर्ष पर चुटकी ली है. पप्पू यादव ने सोमवार की शाम प्रेसवार्ता में दावे के साथ कहा कि भाजपा हर हाल नीतीश कुमार को बलि का बकरा बनाएगी. साथ ही जदयू को अलविदा कह चुके आरसीपी सिंह का नाम लिए बगैर कहा कि भाजपा की लाख कोशिशों के बावजूद यहां जदयू के विधायकों को तोड़ने के लिए महाराष्ट्र जैसा कोई एकनाथ शिंदे पैदा नहीं होगा. 

बिहार की राजनीति अभी संक्रमण के दौर से गुजर रही

उन्होंने कहा अब यह कहा जा रहा है कि चिराग वाला खेल खेला जा रहा है, तो उन्हें याद होना चाहिए कि यह खेल किसने खेला था. फिर वही खेल हो रहा है, पर खिलाड़ी बदल गया है. कहा कि बिहार की राजनीति अभी संक्रमण के दौर से गुजर रही है. इस दौर में नीतीश कुमार को तय करना है कि वे उधर रहेंगे या इधर आएंगे. लेकिन इतना तय है कि भाजपा नीतीश कुमार को बलि का बकरा बनाएंगी ही और उनके लिए बलि का बकरा बनने से बेहतर और गोल्डन चांस यह है कि वे कांग्रेस की सुप्रीमो सोनिया गांधी के साथ आए. उनका साथ ले और खुद के साथ बिहार का भविष्य सुरक्षित करे. वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में देश के हीरो बन जाएं. यह पूछे जाने पर कि यदि नीतीश कुमार भाजपा से संबंध विच्छेद कर इधर आ जाते है तो मुख्यमंत्री कौन होगा. इस पर पप्पू यादव ने कहा कि राजनीति में परसेप्शन चलता है और नीतीश जिधर भी आएंगे मुख्यमंत्री वही बनेंगे.  इसमें लालू प्रसाद की अहम भूमिका होगी.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.