✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Panchayat Season 4: फुलेरा पर कौन करेगा राज, देखने को हो जाएं तैयार, पंचायत सीजन 4 आज ओटीटी पर हुआ रिलीज

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 1:30:34 PM

TNP DESK- पंचायत एक वेब सीरीज जो हंसाती है, रुलाती है सोचने पर मजबूर करती है और हंसी मजाक में ही कुछ गहरे संवाद भी करती है. इसके तीन सीजन सफल रहे और अब मेकर्स ने आज चौथे सीजन को भी ओटीटी प्लेटफार्म प्राइम वीडियो पर रिलीज कर दिया है. 

आपको बता दें कि पंचायत का चौथा सीजन आज यानी 24 जून को प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गया है.  5 साल पहले 3 अप्रैल 2020 को पंचायत का पहला सीजन आया था. गांव देहात के बैकग्राउंड पर बनी यह सीरीज लोगों को इतना भाग गई कि सचिव जी, प्रधान जी सहित सभी किरदार आम जन की पॉपुलैरिटी बन गए. लोग पंचायत के डायलॉग अपने रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल करने लगे. चौथा सीजन को लेकर दर्शक काफी इंतजार में थे. इस सीजन में भी पिछले सीजन के सारे लीड एक्ट्रेस रहेंगे. जितेंद्र कुमार, मीना गुप्ता, रघुवीर यादव, दुर्गेश कुमार सहित अन्य कलाकार शामिल हैं. 

फुलेरा पर कौन करेगा राज, देखने को हो जाए तैयार

पंचायत वेब सीरीज के चौथा सीजन में मंजू देवी वर्सेस क्रांति देवी है और दोनों फुलेरा पंचायत पर कब्जा करने के लिए लड़ रही हैं. मंजू देवी मौजूदा प्रधान है जबकि क्रांति देवी का पहले से सपना है कि वह पूरा पंचायत पर अपना कब्जा कर ले. क्रांति देवी के पति का पूरा फोकस है कि वह प्रधान जी की पार्टी को गिराकर अपनी सत्ता को ऊपर लाएं और ऐसा करने की कोशिश वह विधायक के साथ मिलकर करता है. इस सीजन में आपको देखने को मिलेगा कि किस तरीके से प्रधान जी भी जुगाड़ लगाते हैं. क्रांति देती के पति भी जुगाड़ लगाते हैं लेकिन आखिर में जीत किसकी होती है यह तो सीजन देखकर ही आपको पता चलेगा. लेकिन इस बार जो सबसे खास बात है इस सीरीज की वह यह है कि यह दिल तोड़कर भी दिल जीत लेती है. इस सीजन में कहानी को ऐसे मोड़ पर छोड़ा गया है जहां ऐसा लगता है कि पांचवा सीजन भी दस्तक दे सकता है. इस सीजन में भी सभी कलाकारों ने अव्वल दर्जे का काम किया है. दुर्गेश पाठक ने तो इस सीजन में कहर ही ढाह दिया है. 

इस सीजन में आप कहीं पर भी बोर नहीं होंगे. पूरा सीजन आपको बांध कर रखेगा. अगर आप पंचायत के फैन हैं तो आपको भरपूर मजा आने वाला है.

 

Tags:Panchayat Season 4Panchayat Season 4 releasePanchayat Season 4 OTT ReleaseEntertainment newsPanchayat Season 4 OTT Release Date and TimePanchayat Season 4 X Review:

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.