✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

पाकिस्तान के वित्त मंत्री को वाशिंगटन में क्या कुछ झेलना पड़ा,जरूर पढ़िए

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 7:14:08 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): जिस देश की जैसी फितरत होती है, उसके साथ वैसा ही व्यवहार होता है.पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बार-बार अपमान का सामना करना पड़ रहा है. हालत तो यह है कि अब पाकिस्तान के नए वित्त मंत्री इशाक डार को अमेरिका में विरोध व अपमान झेलना पड़ा. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की बैठक में भाग लेने पहुंचे डार को वाशिंगटन हवाई अड्डे पर उतरते ही `चोर-चोर’ के नारे सुनने पड़े. गुस्साए डार और उनके साथियों ने भी आपा खो दिया और नारे लगाने वालों को जमकर गालियां देनी शुरू कर दी.

जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हाल ही में मिफ्ताह इस्माइल को हटाकर पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के समधी इशाक डार को देश का वित्त मंत्री बनाया है. वित्त मंत्री बनने के बाद इशाक डार पहली बार अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की सालाना बैठक में भाग लेने के लिए अमेरिका गए. वे वाशिंगटन के हवाई अड्डे पर जैसे ही उतरे, उन्हें भारी विरोध का सामना करना पड़ा. लोगों ने उनके सामने `चोर-चोर’ के नारे लगाए.लोगों ने खुलेआम उन्हें `चोर’ और `झूठा’ कहा.

पाकिस्तान के वित्त मंत्री के घनघोर अपमान का वीडियो भी सामने आया है.वीडियो में दिख रहा है कि पाकिस्तानी मंत्री को एक शख्स कह रहा है, `तुम झूठे हो, चोर हो.’ इसके बाद वित्त मंत्री व उनके साथ चल रहे अधिकारी आपा खो बैठे.एक अधिकारी ने तो लोगों को जवाब देने के लिए आगे बढ़कर गंदी-गंदी गालियां बकीं.उक्त अधिकारी ने गुस्से में लोगों से मुंह बंद करने और न चिल्लाने के लिए भी कहा.

इससे पहले बीते माह पाकिस्तान की सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब को भी ऐसे ही विरोध का सामना करना पड़ा था.सितंबर महीने में मरियम औरंगजेब लंदन यात्रा पर गईं थीं.वहां लोगों ने मरियम का विरोध करते हुए कहा था कि वे जनता का पैसा लूटकर लंदन में मौज कर रही हैं. पाकिस्तान के मंत्री के साथ इस तरह के व्यवहार की चर्चा सोशल मीडिया में बहुत हो रही है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.