✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

पाकिस्तान ने व्हाट्सअप को टक्कर देने के लिए किया एक नया एप लॉन्च, जानिए क्या कुछ है खास  

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 1:08:44 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : पाकिस्तान ने व्हाट्सअप को टक्कर देने वाला एप बनाया है. जिस एप का नाम BEEP है. फिलहाल ये एप पाकिस्तान में कुछ लोगों द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा है. मतलब ये अभी ट्रायल पीरीअड पर है. ट्राइल पीरीअड में सक्सेस होने के बाद ही इसे सभी लोगों के लिए लाइव किया जाएगा. इसमे वॉट्सऐप की तरह ही सारे फीचर दिए गए है. वीडियो कॉल, ऑडियो कॉल और फाइल ट्रांसफर जैसी तमाम चीजें इसमें मौजूद है. फिलहाल ये ऐप प्लेस्टोर पर रिलीज नहीं किया गया है.

जानिए इस एप का मकसद

व्हाट्सअप में लोगों का सारा डेटा चला जाता है. उस डेटा के जरिए आपकी सारी प्राइवसी एप तक चली जाती है. वहीं इस ऐप को लॉन्च करने का मकसद देश के कीमती डेटा को देश के सर्वर में ही स्टोर करके रखना है. सरकार ने इस ऐप को नेशनल इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी बोर्ड के साथ मिलकर तैयार किया है.

आईटी मंत्रालय और NITB द्वारा किया जा रहा है इस्तेमाल

इस ऐप को पाकिस्तान के आईटी मंत्रालय और NITB से जुड़े कुछ ही लोगों को दिया गया है. इन लोगों द्वारा कुछ दिन इसे इस्तेमाल किया गया है. जिसके बाद अगर इसका ट्राइल सही रहा तो इसे पब्लिक किया जाएगा. पहले तो इसे सरकारी लोगों के लिए रोलआउट किया जाएगा. वहीं बताया ये भी जा रहा है कि इस साल के अंत तक इसे पाकिस्तान के सभी लोगों के लिए लाइव कर सकती है.

Tags:Pakistan launched a new appPakistan launched a new app to compete with WhatsAppTRENDINGBEEPAPPTHENEWSPOST

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.