✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

तुर्की के ड्रोन से पाक ने किया हमला, कई जवान घायल, सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं कर्नल सोफिया

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 2:34:51 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : भारत और पाकिस्तान की सीमा पर तनाव की स्थिति बनी हुई है. विदेश मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे ऑपरेशन की जानकारी दी है. विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह के साथ इस बात की पूरी जानकारी दी कि पाकिस्तान ने देर रात किस तरह से इस हमले को अंजाम दिया. कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि पाकिस्तान ने रात 8 से 9 बजे के बीच इस हमले को अंजाम दिया. उन्होंने कई भारतीय शहरों और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की. इसके साथ ही 300-400 लोग घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे. कई जगहों पर ड्रोन से हमले की कोशिश की गई.

इस दौरान भटिंडा सैन्य अड्डे को भी निशाना बनाया गया. जिस ड्रोन से हमला किया गया, वह तुर्की का है. इसके अलावा फोरेंसिक जांच की जा रही है. हमले में दो छात्रों की मौत हो गई है, जबकि कई जवान घायल हुए हैं. घायल सभी जवान खतरे से बाहर हैं. इसके बाद भारतीय जवानों ने बहादुरी से उनकी हर चाल को नाकाम किया और जवाब दिया.

जिस समय पाकिस्तान भारत को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा था, उस समय नागरिक विमान भी उड़ान भर रहे थे और नागरिक विमानों को ढाल बनाकर ऐसी हरकतें कर रहे थे. उन्होंने यह भी कहा कि जवाबी कार्रवाई में भारतीय जवानों ने पाकिस्तान की हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया है. कई जगहों पर ड्रोन से निशाना बनाया गया. इसके अलावा एलओसी पर फायरिंग की गई. पाकिस्तान के हर हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया गया है. भारत की कार्रवाई में पाकिस्तान को भी नुकसान पहुंचा है.

रिपोर्ट-समीर

Tags:india pakistan warindia vs pakistan warindia pakistan newsindia pakistan war newsindia vs pakistanindia pakistan conflictindia pakistan tensionspakistan vs indiaindia pakistanindia attacks pakistanindia pakistan war liveindiaindia attack pakistanindia pak warindia pakistan war updateindia vs pakistan war liveindia attack on pakistanindia pakistan tensionindia pakistan relationsindian armyindia vs pakistan newsPakistan is attacking with Turkish dronesmany soldiers injuredColonel Sofia Qureshi said in a press conference

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.