✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

दर्द और इंतजार ! सिर में फंसे कोयते के साथ अस्पताल पहुंचा युवक, लाइन में लगे देख दहले लोग, देखिए

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 5, 2026, 11:27:05 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया है. वायरल वीडियो ने एक बार फिर हमारे देश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए है, जहां आदमी की जान से ज्यादा अस्पताल प्रबंधन की कागजी कार्रवाई और नियमों को अहमियत दी जाती है. वायरल वीडियो को देखकर लोगों में गुस्सा है. उनका कहना है कि जब युवक दर्द से कराह रहा था, तो उसे इलाज के लिए तुरंत ICU में भर्ती क्यों नहीं कराया गया.आखिर उसे दर्द से तड़पता हुआ लाइन में खड़ा करके क्यों रखा गया?

काफी डरावना है वीडियो

आपको बता दे कि वीडियो में एक युवक सिर में फंसे धारदार हथियार “कोयता” के साथ अस्पताल परिसर में इलाज का इंतजार करता दिखाई दे रहा है. युवक दर्द से कराहता रहा, लेकिन उसे तुरंत इलाज नहीं मिलने के आरोपों ने अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला तेजी से चर्चा का विषय बन गया.आपको बताएं कि घायल युवक को गंभीर हालत में ट्रॉमा ICU के बाहर लाया गया था.उसके सिर में कोयता घुसा हुआ था और लगातार खून बह रहा था.युवक की हालत बेहद नाजुक दिखाई दे रही थी.इसके बावजूद काफी देर तक उसे ICU में भर्ती नहीं किया गया. वहां मौजूद लोगों का कहना है कि घायल दर्द से तड़पता रहा और उसके परिजन डॉक्टरों से जल्द इलाज शुरू करने की गुहार लगाते रहे.

युवक को देख कुछ देर के लिए दहल गए लोग

बताया जा रहा है कि अस्पताल के बाहर और ट्रॉमा वार्ड के पास कुछ समय तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. कई लोग इस घटना का वीडियो बनाते नजर आए, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने अस्पताल की इमरजेंसी सेवाओं पर नाराजगी जताई.कई यूजर्स ने सवाल उठाया कि आखिर इतनी गंभीर स्थिति में भी मरीज को तुरंत इलाज क्यों नहीं मिला.घायल युवक के परिवार वालों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि यदि समय रहते इलाज शुरू हो जाता तो मरीज को कम तकलीफ होती.परिजनों के मुताबिक डॉक्टरों और कर्मचारियों की ओर से शुरू में मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया.हालांकि अस्पताल प्रशासन की ओर से इस मामले पर अभी तक कोई विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.आपको बता दें कि यह पूरा मामला मुंबई का बीएमसी अस्पताल का है.

सरकारी अस्पताल पर उठे सवाल

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी अस्पताल पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई.इसके बाद युवक को ट्रॉमा ICU में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया.डॉक्टरों की टीम उसकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए है. फिलहाल युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है.उधर, पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक पर हमला किसने किया और इस वारदात के पीछे क्या वजह थी. शुरुआती जांच में आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है.इस घटना ने एक बार फिर सरकारी अस्पतालों की आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं को लेकर बहस छेड़ दी है.सोशल मीडिया पर लोग लगातार सवाल उठा रहे है कि अगर गंभीर हालत में पहुंचे मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिलेगा, तो आम लोगों का सरकारी अस्पतालों पर भरोसा कैसे कायम रहेगा.

Tags:shockingnewsbizarreviralnewshusbandwifedisputestrangeincidentcrimeupdatebreakingnewssocialmediatrendingindiaoddnewspublicreactionsensationallatestnewshindutempleshockingincidentemotionalnewsalert

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.