लातेहार (LATEHAR): शनिवार की देर रात लातेहार में बीजेपी नेता राजेंद्र प्रसाद साहू पर गोलीबारी की घटना से स्थानिय लोगों में भारी आक्रोश है. बता दें कि घटना के विरोध में रविवार को बालूमाथ में बड़ी संख्या में लोगों ने सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान स्थानीय लोगों ने रविवार को सभी दुकानों को बंद रखा है.
एसपी के नेतृत्व में छानबीन
बता दें कि घटना की जानकारी मिलते ही लातेहार एसपी अंजनी अंजन बालूमाथ पहुंचकर घटना की पूरी जानकारी ली. बता दें कि एसपी के नेतृत्व में पुलिस की पूरी टीम घटना की छानबीन कर रही है. फिलहाल पुलिस के द्वारा पूरे इलाके को भी सील कर दिया गया है. अपराधियों के घर पकड़ के लिए छापामारी भी तेज कर दी गई है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही पुलिस मामले का खुलासा कर देगी.
झारखंड में लालू राज जैसे हालात
वहीं इस घटना के बाद भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि राज्य की कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है. लालू राज के दशक में राज्य में अपराधी खुले आम घटना को अंजाम दे रहे है. लेकिन अब वापस से हेमंत सोरेन की में भी अपराधी खुले होकर घटना को अंजाम दे रहे है.
राजेन्द्र साहू पर लगी थी पांच गोली
बता दें कि शनिवार को राजेन्द्र साहू को अपराधियों ने गोली मार दी है. जिससे वह बूरी तरह घायल हो गए है. उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स अस्पताल में लाया गया था. मिली जानकारी के अनुसार तीन की संख्या में अपराधी गोली मार कर मौके से फरार हो गए थे. मिली जानकारी के अनसार अपराधियों ने राजेन्द्र साहू पर पांच गोली लगी थी. फिलहाल उनका इलाज रांची के निजी अस्पताल में किया जा रहा है.
पहली भी राजेंद्र साहू पर चली थी गोली
बतातें चले कि दो वर्ष पहले भी राजेंद्र प्रसाद साहू के उपर फायरिंग की गई थी. इस घटना में एक सफेद रंग की अपाची बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने चेन्नई राधा कंपनी के क्रसर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. इससे क्रशर के एक कर्मी संदीप कुमार गुप्ता (30) और लोडर ऑपरेटर पप्पू केसरी को गोली लग गई थी. और राजेंद्र साहू ने भाग कर अपनी जान बचाई थी.