✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

मंईयां सम्मान योजना को लेकर जारी हुआ आदेश, कराना होगा आधार प्रमाणीकरण

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 7:59:04 PM

रांची (RANCHI) : मंईयां सम्मान योजना को लेकर विभाग की ओर से एक अपडेट सामने आया है. दरअसल योजना में एक बड़ा बदलाव किया गया है. अब इस योजना के लाभार्थियों के लिए आधार कार्ड अनिवार्य (Mandatory) कर दिया गया है. इसको लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग के तरफ से अधिसूचना भी जारी की गई है. जिसमें कहा गया है कि इस योजना का लाभ उठाने वाली हर महिला को न केवल अपना आधार देना होगा, बल्कि आधार प्रमाणीकरण प्रक्रिया (Aadhaar Authentication Process) से भी गुजरना होगा.

अगर किसी महिला के पास आधार कार्ड नहीं है तो उसे पहले अपना आधार कार्ड बनवाना होगा. इसके बाद ही वह इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन कर सकती है. इसके साथ ही जारी पत्र में कहा गया है कि आधार नहीं होने की स्थिति में 10 निर्धारित पहचान पत्रों में से किसी एक को पेश करना होगा. इसके अलावा, यदि बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण विफल हो जाता है तो आईरिस स्कैन या चेहरे की पहचान जैसी वैकल्पिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी ताकि महिला को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

28 या 29 जनवरी को आएगी जनवरी की किस्त

इस महीने यानी जनवरी की किस्त 28 या 29 जनवरी को महिलाओं के बैंक खाते में आ सकती है. इस बात को लेकर लाभार्थियों में खुशी की लहर है. बता दें कि जनवरी दूसरा महिना है जब लाभूक महिलाओं को छठी किस्त के रूप में 2500 रुपए मिलने वाले हैं.

आपको बता दें कि राज्य सरकार अब 56 लाख 61 हजार लाभार्थियों के खातों में हर महीने 2,500 रुपये भेज रही है. यह देश की सबसे बड़ी योजना है, जिसमें सरकार बेटियों और बहनों के खातों में सीधे पैसे भेज रही है. यह लगातार छठा महीना है जब लाभार्थियों के खातों में पैसे जमा होने जा रहे हैं.

Tags:maiya samman yojanamaiya samman yojana jharkhandjharkhand maiya samman yojanamukhyamantri maiya samman yojanajharkhand mukhyamantri maiya samman yojanamukhyamantri maiya samman yojana online applymukhyamantri maiya samman yojana jharkhandmaiya samman yojana online form kaise bharemainiya samman yojanamaiya samman yojana 2500maiya samman yojana form kaise bharejharkhand maiya samman yojana online applymukhyamantri maiya samman yojana statusमंईयां सम्मान योजनाझारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजनामुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजनामंईयां सम्मान योजना की दूसरी किस्तमैया सम्मान योजनामंईयां सम्मान योजना घोटालामंईयां सम्मान योजना झारखंडझारखंड में मंईयां सम्मान योजनाझारखंड मंईयां सम्मान योजना पैसjharkhand मंईयां सम्मान योजनामंईयां सम्मान योजना 2024 फॉर्म ऐसे भरेझारखण्ड मंईयां सम्मान योजना 2024 फॉर्मझारखण्ड मुख्य मंत्री मंईयां सम्मान योजनाmaiya samman yojana teesra kist kab aaegamaiya samman yojana ka paisa kab milegamaiya samman yojana new updatemaiya samman yojana 5 kist

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.