✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बिहार विधानसभा में वक्फ बिल को लेकर विपक्ष का जोरदार हंगामा, अध्यक्ष ने 2 बजे तक की कार्यवाही स्थगित  

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 1:18:17 AM

पटना(PATNA): बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज 17वां दिन है. ऐसे में विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने जोरदार हंगामा शुरू कर दिया. विपक्ष दल के विधायकों ने वक्फ बिल के खिलाफ जमकर हंगामा प्रदर्शन किया. इस दौरान सदन के अंदर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे. वेल में पोस्टर लेकर विधायक पहुंच गए और 'नीतीश कुमार चुप्पी तोड़ो' का नारा लगाते हुए विधेयक वापस लेने की मांग करने लगे.

विपक्ष का कहना है कि सरकार संपत्ति पर कब्जा करना चाहती है जो अल्पसंख्यकों के खिलाफ है. उन्होंने कहा कि किसी भी हालत में इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा. हम लोग सदन से लेकर संसद तक इस पूरे मामले को ले कर जाएंगे.

विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने विपक्षी दल के विधायकों को वार्निंग दी. विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि यदि सदस्य टेबल गिराते हैं तो हम कार्रवाई करेंगे. वहीं, विपक्ष के हंगामा को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी है.

 

 

Tags:बिहारबिहार न्यूजबिहार अपडेटबिहार ट्रेंडिंगबिहार विधानसभावक्फ बिलबिहार विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादवबिहार विधानसभा की कार्यवाही स्थगितसीएम नीतीश कुमारजदयूराजदतेजस्वी यादवराबड़ी देवीकांग्रेसपटनाBiharBihar NewsBihar UpdateBihar TrendingBihar AssemblyWaqf BillBihar Assembly Speaker Nandkishore YadavBihar Assembly proceedings adjournedCM Nitish KumarJDURJDTejashwi YadavRabri DeviCongressPatna

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.