☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

SIS वैन के कर्मी ही ले उड़े बैंक के 2 करोड़ रुपए, 8 लोग गिरफ्तार   

SIS वैन के कर्मी ही ले उड़े बैंक के 2 करोड़ रुपए, 8 लोग गिरफ्तार   

किशनगंज(KISHANGANJ): किशनगंज से सटे बंगाल के रामपुर से SIS के कैश वैन से दो करोड़ तीन लाख रुपए के लूट मामले का टाउन थाना पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है. बता दें कि एसपी डॉ इनामुल हक मेंगनू के नेतृत्व में गठित छापेमारी टीम ने यह सफलता हासिल की है. एसपी डॉ इनामुल हक स्वयं छापेमारी दल का नेतृत्व कर रहे थे. दरअसल, यह कोई लूट की घटना नहीं थी. बल्कि SIS के कर्मियों द्वारा ही रुपए को गायब करने की साजिश रची गई थी. एसपी डॉ इनामुल हक मेंगनु ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता कर बताया कि पूरे मामले को साजिश के तहत अंजाम दिया गया था और 60 लाख रुपए बरामद कर लिए गए हैं. साथ ही 8 लोगो को गिरफ्तार किया गया है.

वैन के गनमैन, ड्राइवर और अन्य कर्मी की साजिश

एसपी ने कहा कि इन लोगों ने घर का भेदी लंका ढाहे वाली कहावत को चरितार्थ करते हुए घटना को अंजाम दिया और अपने अन्य साथियों को रूपया सुपुर्द कर पुलिस को गुमराह करने के लिए एक कहानी बनाई. इस पूरे मामले में गनमैन, ड्राइवर और अन्य कर्मी शामिल हैं. एसपी ने कहा कि घटना के बाद जीरो एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की गई और हिरासत में लिए गए ड्राइवर जमील से पूछताछ के बाद उसने पूरे मामले का खुलासा कर दिया. उसने बताया कि 15 दिन पूर्व ग्वाल पोखर थाना क्षेत्र के रहने वाले सुकृउद्दीन के घर पर यह पूरी साजिश रची गई थी. वहीं इस मामले में चार अन्य आरोपियों के जल्द गिरफ्तारी की बात कही गई है.

Published at:17 Sep 2022 01:49 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.