✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

ऑनलाइन जुए ने ली जान, कर्ज और तनाव से टूटे युवक ने मोबाइल में ऑडियो नोट छोड़ की आत्महत्या, जानिए कहाँ का है मामला

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 21, 2026, 11:57:27 AM

रांची (RANCHI): राजधानी में ऑनलाइन जुए की लत का एक दर्दनाक अंजाम सामने आया है, जहां कर्ज और मानसिक दबाव से परेशान एक युवक ने आत्महत्या कर ली. घटना कांटाटोली इलाके की है, जहां आरिफ नामक युवक अपनी पत्नी के साथ किराए के मकान में रहता था.

जानकारी के अनुसार, आरिफ हटिया स्थित एक कंपनी में कार्यरत था और उसे लंबे समय से ऑनलाइन जुआ खेलने की आदत थी. इस आदत को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था. पत्नी कई बार उसे समझाने की कोशिश करती रही, लेकिन वह अपनी लत छोड़ नहीं पाया. धीरे-धीरे आर्थिक और मानसिक तनाव बढ़ता गया.

बताया जा रहा है कि सोमवार को आरिफ ने जुए में बड़ी रकम गंवा दी, जिसमें कंपनी का पैसा भी शामिल था. इस घटना के बाद वह काफी परेशान हो गया. इसी बीच उसने पत्नी से पैसे मांगे, लेकिन पैसे नहीं होने की बात सुनकर वह और अधिक तनाव में आ गया और अपने कमरे में चला गया. काफी देर तक बाहर नहीं आने पर पत्नी को संदेह हुआ. आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर का दृश्य देखकर सभी सन्न रह गए. आरिफ फंदे से लटका हुआ था.

घटना की सूचना मिलने पर लोअर बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस को मृतक के मोबाइल से एक ऑडियो सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने खुद को कर्ज में डूबा बताया और अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया. बताया जा रहा है कि पत्नी पहले ही अपने जेवर बेचकर कुछ कर्ज चुका चुकी थी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

Tags:ranchiranchi updateOnline GamblingOnline Gambling gameOnline Gambling game ranchiranchi suicide newsranchi crime newslatest newstop news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.